Vishnu Deo Sai PNG Launch : सिटी गैस परियोजना की शुरुआत, अब पाइपलाइन से घर पहुंचेगी गैस, सिलेंडर से राहत
Vishnu Deo Sai PNG Launch
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में सिटी गैस अवसंरचना परियोजना का शुभारंभ (Vishnu Deo Sai PNG Launch) करते हुए प्रदेश में स्वच्छ और हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम उठाया। इस मौके पर पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) रसोई गैस पाइपलाइन सुविधा की औपचारिक शुरुआत की गई, जिससे अब घरों तक सीधे गैस पाइपलाइन के माध्यम से पहुंचेगी।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश की पहली महिला उपभोक्ता पूनम चौबे से वीडियो कॉल के जरिए बातचीत की। उन्होंने नई सुविधा के लिए आभार जताते हुए कहा कि अब गैस सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी की झंझट से राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने इसे आमजन के जीवन को आसान बनाने वाली पहल बताया।
मुख्यमंत्री साय ने जानकारी दी कि रायपुर, गरियाबंद और बलौदाबाजार जिलों में सिटी गैस अवसंरचना का उद्घाटन (Vishnu Deo Sai PNG Launch) किया गया है। उन्होंने कहा कि घरेलू उपयोग के साथ-साथ वाहनों और उद्योगों में भी सीएनजी और पीएनजी का उपयोग बढ़ाया जाएगा। यह ईंधन अपेक्षाकृत सस्ता, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल है, जिससे प्रदूषण में कमी आएगी और खर्च में भी बचत होगी। प्रदेश में सीएनजी स्टेशनों की संख्या बढ़ाने की योजना भी बनाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ग्रीन एनर्जी विजन के अनुरूप है और छत्तीसगढ़ को स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में आगे ले जाने का प्रयास है।
किसानों को होली से पहले बड़ी राहत
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर किसानों से जुड़े मुद्दे का जिक्र करते हुए कहा कि होली से पहले 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की अंतर राशि किसानों के खातों में अंतरित की जाएगी। बिलासपुर के बिल्हा में इस संबंध में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
मुख्यधारा में लौट रहे पूर्व नक्सली
आत्मसमर्पित नक्सलियों के विधानसभा पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की पुनर्वास नीति के सकारात्मक परिणाम सामने (Vishnu Deo Sai PNG Launch) आ रहे हैं। बड़ी संख्या में पूर्व नक्सली मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समझने के लिए विधानसभा की कार्रवाई भी देख रहे हैं।
सिटी गैस परियोजना को प्रदेश के ऊर्जा ढांचे में अहम बदलाव के रूप में देखा जा रहा है, जिससे आने वाले समय में हजारों परिवारों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।
