छत्तीसगढ़

Vishnu Deo Sai Holi Event : नगाड़े की थाप पर रंगों की बहार, रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रंग, उमंग और ठहाकों के बीच रायपुर प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास (Vishnu Deo Sai Holi Event) बन गया, जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं कार्यक्रम में शामिल हुए। जैसे ही मुख्यमंत्री ने मंच पर नगाड़ा संभाला और थाप दी, पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। पत्रकारों ने भी उसी उत्साह के साथ फाग के सुर में सुर मिलाया और माहौल पूरी तरह रंगमय हो गया।

https://youtu.be/ZcnF5-ZJ3CM

रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह और “महामूर्ख सम्मेलन” में मुख्यमंत्री ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि रिश्तों को नया जीवन देने का अवसर है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार हमें आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

परंपरा, संवाद और उत्सव का संगम

मुख्यमंत्री ने कहा कि रायपुर प्रेस क्लब में पर्वों को सामूहिक रूप से मनाने की समृद्ध परंपरा (Vishnu Deo Sai Holi Event) रही है। सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से सामाजिक समरसता को मजबूत करने का जो कार्य यहां वर्षों से हो रहा है, वह सराहनीय है और इसे आगे भी निरंतर जारी रखा जाना चाहिए। उन्होंने प्रेस क्लब परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी के जीवन में उत्साह और सकारात्मकता की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान प्रेस क्लब के सदस्यों ने मुख्यमंत्री का स्वागत अनोखे अंदाज में किया। उन्हें मिर्ची की माला पहनाई गई और त्रिशूलनुमा पिचकारी भेंट की गई, जिसने समारोह में हास्य और आत्मीयता का रंग घोल दिया। मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब के होली विशेषांक ‘नानसेंस टाइम्स’ का भी विमोचन किया।

जब सीएम ने बजाया नगाड़ा, झूम उठा समारोह

होली मिलन के दौरान उस समय खास दृश्य देखने (Vishnu Deo Sai Holi Event) को मिला, जब मुख्यमंत्री स्वयं नगाड़ा बजाने के लिए आगे आए। पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की धुन पर पत्रकारों और अतिथियों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। मुख्यमंत्री भी फाग गीतों और रंगों के उत्सव में सहभागी बने, जिससे कार्यक्रम में अपनापन और संवाद का माहौल और मजबूत हुआ।

https://youtu.be/jkphJN_HlQY

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, सलाहकार आर कृष्णा दास, सांसद संतोष पांडेय, विधायक सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। समारोह में संगीत, संस्कृति और सौहार्द का सुंदर संगम देखने को मिला।

Related Articles

Back to top button