छत्तीसगढ़

Vishnu Deo Sai Advisor Appointment : मुख्यमंत्री की टीम में नया चेहरा, आर कृष्णा दास को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी

राज्य शासन ने प्रशासनिक और रणनीतिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए आर कृष्णा दास को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सलाहकार नियुक्त (Vishnu Deo Sai Advisor Appointment) किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जा रही है।

सरकारी आदेश के अनुसार आर कृष्णा दास मुख्यमंत्री को मीडिया समन्वय के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर परामर्श देंगे। माना जा रहा है कि उनके अनुभव का लाभ सरकार की संचार व्यवस्था और नीतिगत प्रस्तुतियों को और मजबूत करेगा।

https://youtu.be/RE8PTahGt3Q

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री कार्यालय में सलाहकार की इस भूमिका को सरकार और जनसंपर्क के बीच सेतु के रूप में देखा (Vishnu Deo Sai Advisor Appointment) जा रहा है। आने वाले समय में मीडिया रणनीति और सूचना संप्रेषण को लेकर उनकी भूमिका अहम मानी जा रही है।

राज्य शासन के इस फैसले को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना (Vishnu Deo Sai Advisor Appointment) जा रहा है, जिससे मुख्यमंत्री कार्यालय की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी।

Related Articles

Back to top button