देशमध्यप्रदेश

Viral Snake Bite Story : डंसा इंसान को…लेकिन खुद मर गया सांप…! हुई चौंकाने वाली घटना…मरे सर्प के साथ पहुंचा अस्पताल…

बालाघाट, 23 जून। Viral Snake Bite Story : आमतौर पर जब किसी को जहरीला सांप डंसता है, तो ख़तरे में सिर्फ इंसान की जान मानी जाती है। लेकिन बालाघाट जिले में एक अविश्वसनीय और पहली बार सुनाई देने वाली घटना सामने आई है — जहां सांप ने युवक को डंसा और खुद ही तड़प-तड़पकर मर गया।

खेत में काम करते समय हुआ हमला

25 वर्षीय सचिन, जो पेशे से कार मैकेनिक है, अपने खेत में काम कर रहा था जब उसे एक सांप ने बाएं पैर में डंस लिया। पर डंसने के कुछ ही सेकंड बाद सांप वहीं तड़पने लगा और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

परिजनों को जब इस असामान्य घटना की खबर मिली, तो वह घबरा गए। सचिन को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया — और सबसे हैरानी की बात ये कि वे मरे (Viral Snake Bite Story)हुए सांप को भी साथ लेकर पहुंचे, ताकि डॉक्टर सांप की प्रजाति की पहचान कर सकें।

https://navpradesh.com/sitare-zameen-par-weekend-earnings/

मौत की वजह बनी ‘जहर की थैली’ फटना!

फॉरेस्ट विभाग के अनुसार, वह सांप ‘डोंगर बेलिया’ प्रजाति का था, जो सामान्यत: ज़हरीला होता है।

फॉरेस्ट रेंजर धर्मेंद्र बिसेन ने बताया कि संभवतः सांप ने जब सचिन को काटा, उसी समय या तुरंत बाद युवक का पैर उस पर पड़ा और सांप की ज़हर की थैली फट गई, जिससे वह खुद ही ज़हर के असर से मर गया।

https://www.youtube.com/watch?v=1yUgQCIRvMU

इलाके में बना कौतूहल का कारण

ये मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा और आश्चर्य का विषय बना हुआ (Viral Snake Bite Story)है।

लोग पूछ रहे हैं —

“क्या इंसान का शरीर अब सांप से ताकतवर हो गया है?”

“क्या यह किसी चमत्कार से कम है?”

फिलहाल, सचिन का इलाज ज़िला अस्पताल में जारी है और डॉक्टरों के अनुसार वह खतरे से बाहर है।

Related Articles

Back to top button