जॉब्स

Railway Jobs Apply Online : रेलवे में 11 हजार से ज्यादा ALP भर्ती का ऐलान, मई से शुरू होंगे आवेदन, जानिए पूरी प्रक्रिया

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए रेलवे की ओर से बड़ी खबर सामने (Railway Jobs Apply Online) आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 11 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती देशभर के विभिन्न रेलवे जोन में की जाएगी, जिससे बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को अवसर मिलने की उम्मीद है।

फिलहाल जारी सूचना एक इंडिकेटिव नोटिस है, यानी उम्मीदवारों को पहले से तैयारी का मौका देने के लिए इसे जारी किया गया है। विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द ही जारी होगा, जिसमें सभी जरूरी शर्तें और प्रक्रिया स्पष्ट की जाएंगी।

कितने पद, कितनी सैलरी यहां समझिए पूरा गणित

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 11,127 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। रेलवे के अलग-अलग जोन के अनुसार इन पदों का बंटवारा किया जाएगा, जिसकी विस्तृत जानकारी फाइनल नोटिफिकेशन में सामने आएगी। चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-2 के तहत 19,900 रुपये की शुरुआती सैलरी दी जाएगी। इसके साथ ही अन्य भत्ते भी मिलेंगे, जिससे कुल वेतन और बढ़ जाएगा।

आवेदन की तारीखें तय, कब से कब तक भर सकेंगे फॉर्म

रेलवे ALP भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 मई 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 14 जून 2026 रात 12 बजे तक आवेदन (Railway Jobs Apply Online) कर सकेंगे। फॉर्म केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा।

योग्यता और उम्र सीमा कौन कर सकता है अप्लाई

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।

वहीं जिन अभ्यर्थियों के पास मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री है, वे भी आवेदन के पात्र होंगे। उम्र सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

कैसे होगा चयन, कितने चरणों से गुजरना होगा

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) होगी, इसके बाद CBT-2 आयोजित (Railway Jobs Apply Online) किया जाएगा। इसके बाद एप्टीट्यूड टेस्ट लिया जाएगा। इन सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button