Site icon Navpradesh

Vikas Dubey केस पर अब भाजपा नेता भारती ने अपनी ही सरकार से पूछे ये 3 प्रश्न…

vikas dubey, uma bharti, bjp government, raises question, navpradesh,

vikas dubey case: uma bharti raises question

भोपाल/नवप्रदेश। विकास दुबे (vikas dubey) के मामले में अब उमा भारती (uma bharti)  ने भी अपनी  पार्टी की सरकार (bjp government) पर सवाल खड़े (raises question) कर दिए। उन्होंने पहले तो विकास के मारे जाने को लेकर बधाई दी। बाद में मध्य प्रदेश सरकार से तीन सवाल किए।

उन्होंने पूछा कि विकास दुबे (vikas dubey) उज्जैन तक कैसे पहुंचा। उमा भारती (uma bharti) ने यह भी पूछा कि विकास दुबे महाकाल परिसर में कितनी देर रुका। विकास को पहचानने में इतना समय  कैसे लगा।

उमा भारती ने इस मामले में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व गृहमंत्र नरोत्तम मिश्रा से भी बात करने की बात कही है। बता दें कि 8 पुलिसकर्मियों के हत्यारे विकास दुबे को गुरुवार को उज्जैन में पुलिस ने महाकाल मंदिर परिसर से गिरफ्तार किया था।

उसे कल ही कोर्ट में पेश किया गया था। बाद में गुरुवार रात को उसे यूपी पुलिस के हवाले कर दिया गया। और शुक्रवार सुबह खबर आई कि उसका कानपुर में एनकाउंटर हो गया।

अब तक पूरे मामले में विपक्ष ही उत्तर  प्रदेश व मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार पर सवाल खड़े कर रहा था, लेकिन अब भाजपा नेता उमा भारती ने भी अपनी ही पार्टी की सरकार (bjp government) पर सवाल खड़े (raises question) किए हैं।    

Exit mobile version