छत्तीसगढ़

BIG BREAKING : छग में गर्माया हत्यारे विकास की मप्र में गिरफ्तारी का मामला, कांग्रेस…

रायपुर/नवप्रदेश। विकास दुबे (vikas bubey) की मध्य प्रदेश में गिरफ्तारी को लेकर अब छत्तीसगढ़ (chhattisgarh) में भी सवाल उठने (raises question) लगे हैं।

मध्य प्रदेश कांग्रेस के बाद अब छत्तीसगढ़ (chhattisgarh) कांग्रेस (congress) ने भी उत्तर प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे (vikas dubey) की गिरफ्तारी (arrest) पर सवाल खड़े raises (question) किए हैं।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि यह संयोग है, प्रयोग है, या सत्ता का दुरुपयोग है। छग कांग्रेस ने मामले की हाई लेवल जांच की मांग भी की ।

वहीं इससे पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस (congress) के प्रवक्ता केके मिश्रा ने कहा था कि मध्य प्रदेश के ग्रृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी रहे हैं। और अब विकास दुबे की मध्य प्रदेश से गिरफ्तारी चौंकाने वाली है।

वहीं समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार से पूछा है कि उसे स्पष्ट करना चाहिए कि विकास दुबे की यह गिरफ्तारी है या सरेंडर है । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी सवालिया लहजे में पूछा है कि अलर्ट के बावजदू विकास दुबे उज्जैन तक पहुंच जाता है।

बता दें कि विकास दुबे को गुरुवार की सुबह मध्य प्रदेश पुलिस ने उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया है। वह अभी मध्य प्रदेश पुलिस की कस्टडी में है। पिछले हफ्ते विकास ने उसे पकड़ने गए पुलिस टीम पर हमला कर उत्तर प्रदेश पुलिस के 8 जवानों कीे हत्या कर दी थी।

Related Articles

Back to top button