देशमनोरंजनराजनीति

Vijay Announcement: करूर हादसे में 39 की मौत, 9 बच्चे शामिल, मुआवजे का बड़ा ऐलान

Vijay Announcement : तमिलनाडु के करूर जिले में विजय की रैली के दौरान हुई भगदड़ ने पूरे प्रदेश को हिला दिया है। इस हादसे में अब तक 39 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मृतकों में 9 बच्चे और कई महिलाएं शामिल हैं, जबकि घायलों की संख्या करीब 70 बताई जा रही है। घटना के बाद अभिनेता और राजनेता विजय ने गहरी पीड़ा व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है।

https://navpradesh.com/korba-breaking-5/

विजय का ऐलान

विजय ने कहा कि जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है उन्हें 20-20 लाख रुपये और जिन लोग घायल हैं उन्हें 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “करूर (Vijay Announcement) में जो दर्दनाक स्थिति बनी, उसे शब्दों में बयां करना संभव नहीं है। जिन लोगों का स्नेह और प्यार मुझे मिला, वही आज इस दुनिया में नहीं हैं – यह सोचकर दिल टूट जाता है। मेरा मन और मेरी आंखें दोनों ही बेहद व्यथित हैं।”

“यह सिर्फ पैसे की बात नहीं”

विजय ने आगे कहा, “यह नुकसान ऐसा है जिसकी कोई भी भरपाई नहीं कर सकता। सांत्वना के शब्द भी इस गहरे दर्द को कम नहीं कर सकते। फिर भी, परिवार का एक सदस्य मानकर मैं इस कठिन समय में आपके साथ हूं। जो लोग घायल हैं, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की मैं दिल से कामना करता हूं।”

https://youtu.be/hlEdk0T3YGw

संगठन भी देगा सहयोग

उन्होंने आश्वासन दिया कि उनका संगठन तमिलनाडु (Vijay Announcement) वेत्री कागम इलाज करा रहे सभी घायलों को हर संभव सहायता प्रदान करेगा। विजय ने अंत में लिखा कि “ईश्वर की कृपा से हम सभी इस कठिन घड़ी से बाहर निकलेंगे।”

Related Articles

Back to top button