देशराजनीति

BIG BREAKING: कांग्रेस में बड़े बदलाव की संभावना: 10 जनपथ पर कमलनाथ ने सोनिया और प्रियंका से मुलाकात की, कांग्रेस अध्यक्ष बनने की…

नई दिल्ली। congress president: कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष पद लंबे समय से खाली है। इससे पार्टी की बहुत बदनामी हुई है। राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। तब से खाली पड़ी कांग्रेस पार्टी को कार्यवाहक अध्यक्ष देने के लिए बड़े कदम उठाए गए हैं। मध्य प्रदेश में सत्ता गंवाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (kalnath) के इस पद के लिए चुने जाने की संभावना है।

https://twitter.com/ANI/status/1415560109166530567

इसी पृष्ठभूमि में कमलनाथ 10 जनपथ पहुंचे हैं, जहां कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी मौजूद हैं। अध्यक्ष (congress president) बनाने की बात पिछले कुछ समय से चल रही है। इसके चलते कयास लगाए जा रहे हैं कि कमलनाथ ही कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बन सकते हैं। अगर कमलनाथ इस जिम्मेदारी को स्वीकार करते हैं तो यह एक बड़ा बदलाव होगा।

भले ही उन्हें फिलहाल कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना जताई है, लेकिन सोनिया गांधी इसके जरिए कई संकेत दे रही हैं। पार्टी अध्यक्ष का चुनाव लोकसभा के मानसून सत्र के बाद होगा। उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में अगले साल चुनाव हैं। पंजाब में विवाद खत्म होने के संकेत भी मिल रहे हैं। वरिष्ठ नेताओं को लगता है कि अगर पार्टी का अध्यक्ष होगा तो इससे एकता आएगी और नेताओं में विश्वास के साथ अच्छा संदेश भी जाएगा।

Related Articles

Back to top button