Uttarkashi Bus Accident : उत्तरकाशी में खाई में गिरी बस, 22 लोगों की मौत, 6 लोग अस्पताल में भर्ती

उत्तराखंड, नवप्रदेश। उत्तराखंड में बस खाई में गिरने से 22 उत्तरकाशी में यात्रियों की बस खाई (Uttarkashi Bus Accident) में गिरी, हादसे में 22 लोगों की मौत लोगों की मौत हो गई।
मौतों का आंकड़ा और भी बढ़ने की संभावना है। मौके पर तमाम आला अधिकारी पहुंच चुके हैं। मामले की जांच की जा रही है। बस में कुल 28 यात्री थे।
जिनमें से 6 लोग अस्पताल (Uttarkashi Bus Accident) में भर्ती है और इनमें से भी मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है।
जानकारी के अनुसार बस में 28 से 29 लोग (Uttarkashi Bus Accident) सवार थे। चार से पांच लोग गंभीर रुप से घायल बताये जा रहे है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधु ने सभी अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। सभी यात्री मध्यप्रदेश के बताए जा रहे हैं। सभी यात्री यमुनोत्री से दर्शन करके लौट रहे थे।
बताया जा रहा है कि डामटा जो कि हिमाचल-उत्तराखंड के बॉर्डर के पास का एरिया है वहां पर ये हादसा हुआ है।