US and Iran Face Off Again: अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने के 20 दिन के भीतर ही सीजफायर टूट गया और अमेरिका ने ईरान पर हमला कर दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलान कर दिया है कि अब सीजफायर समझौता खत्म हो गया है और ईरान के साथ अब अमेरिका कोई डील नहीं करेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि इस समय ईरान का नेतृत्व जो लोग कर रहे हैं वे बहुत बुरे हैं तथा बिमार मानसिकता से ग्रसित लोग हैं जो हिंसा पर विश्वास करते हैं अब ऐसे लोगों के साथ बातचीत करने का कोई मतलब नहीं है।
गौरतलब है कि होर्मूज में ईरान द्वारा तीन जहजों को निशाना बनाए जाने के बाद अमेरिका भड़क गया और उसने ईरान के कई ठिकानों पर हमला कर दिया। साथ ही यह भी चेतावनी दी है कि अब अमेरिका ईरान के परमाणु कार्यक्रम को ध्वस्त करके ही दम लेगा। डोनाल्ड ट्रंप की इस धमकी का जवाब देते हुए ईरान ने कहा है कि वह अमेरिका के हर हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। कुल मिलाकर अब एक बार फिर अमेरिका और ईरान के बीच भीषण जंग की संभावना बलवति हो गई है जिसका दुष्परिणाम यह सामने आया है कि सीजफायर तोडऩे की घोषण के साथ ही सेंसेक्स धडाम से गिर पड़ा है और अब एक बार फिर आधी दुनिया में गैस और तेल का संकट गहराने की आशंका पैदा हो गई है।
उल्लेखनीय है कि अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर होने से होमूर्ज से जहाजों की आवाजाही शुरू हो गई थी जिससे भारत सहित अन्य कई देशों तक सुगमतापूर्वक गैस और तेल से भले जहाज पहुंच रहे थे और वहां तेल और गैस का संकट लगभग खत्म हो गया था किन्तु अब फिर से अमेरिका और ईरान के बीच जंग के हालात पैदा हो गये हैं और यदि यह जंग अब लंबी चली तो आधी दुनिया में गैस और तेल को लेकर हाहाकार मचना स्वाभाविक है। डोनाल्ड ट्रंप ने जो चेतावनी दी है उसे देखते हुए यही लगता है कि अब वे ईरान से आर पार करने का मन बना चुके हैं।
