Urmila Matondkar Ex Husband Marriage : तलाक के दो साल बाद उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने रचाया दूसरा ब्याह

बॉलीवुड की ‘रंगीला’ गर्ल यानी उर्मिला मातोंडकर के पूर्व पति (एक्स-हसबैंड) मोहसिन अख्तर खान एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ (Urmila Matondkar Ex Husband Marriage) को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। उर्मिला मातोंडकर से तलाक लेने के दो साल बाद मोहसिन ने दूसरी शादी रचा ली है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर रविवार को अपने निकाह की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए खुलासा किया कि वे निधा भट्ट के साथ शादी (Urmila Matondkar Ex Husband Marriage) के बंधन में बंध चुके हैं। मोहसिन ने अपनी नई दुल्हनिया का चेहरा रिवील करने के साथ ही उनके लिए एक बेहद खास और भावुक नोट भी लिखा है।
निकाहनामे पर साइन करते और अंगूठी पहनाते दिखे मोहसिन
शेयर की गई तस्वीरों में मोहसिन अख्तर और उनकी पत्नी निधा भट्ट पारंपरिक अंदाज में बेहद जंच रहे हैं। दुल्हन निधा ने व्हाइट और गोल्डन कलर का बेहद खूबसूरत शादी का जोड़ा पहना हुआ है, वहीं मोहसिन भी मैचिंग व्हाइट शेरवानी में नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में यह जोड़ा निकाहनामे पर साइन करता हुआ और एक अन्य तस्वीर में मोहसिन अपनी बेगम को अंगूठी पहनाते हुए बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
मोहसिन ने लिखा इमोशनल नोट
अपनी शादी की तस्वीरें पोस्ट करते हुए मोहसिन ने एक भावुक संदेश लिखा, “नेक इरादे, सच्चा प्यार और सब्र व शुक्र से भरा दिल। अपनी रूह को पाक रखें, सफर में खुद को हील करें और भरोसा रखें कि अल्लाह की लिखी कहानी हमेशा बेहतर होती है। सही समय पर, मेरी खूबसूरत पत्नी निधा भट्ट, उन्होंने मुझे तुम्हारी सच्चाई का तोहफा दिया और मुझ पर अपनी नेमत बरसाई। तुम मेरी जिंदगी में रोशनी लेकर आई हो, तुम्हें ढेर सारा प्यार।” इसके साथ ही उन्होंने दुनिया के दूसरी तरफ से उनका ख्याल रखने के लिए अपनी ‘मौजी’ का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा कि आज उन्हें सबसे ज्यादा शांति मिलेगी।
साल 2024 में हुआ था उर्मिला-मोहसिन का तलाक
मूल रूप से कश्मीर के बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन अख्तर खान की पहली शादी बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर से हुई थी। दोनों ने 4 फरवरी 2016 को बेहद निजी कार्यक्रम में शादी की थी। उस वक्त यह शादी मीडिया में खूब चर्चा का विषय बनी थी, क्योंकि यह न केवल एक इंटरफेथ (अंतरधार्मिक) मैरिज थी, बल्कि उर्मिला और मोहसिन की उम्र में भी लगभग 10 साल का बड़ा फासला था। करीब 8 साल तक साथ रहने के बाद, साल 2024 में दोनों का आधिकारिक तौर पर तलाक हो गया था और दोनों की राहें जुदा हो गई थीं।



