स्वास्थ्य

Uric Acid And Lentils : क्या दाल से बढ़ता है यूरिक एसिड…? जानिए किन चीज़ों से करें परहेज़ और क्या खाएं सुरक्षित रूप से…

रायपुर, 9 जून। Uric Acid And Lentils : शरीर में यूरिक एसिड एक प्राकृतिक अपशिष्ट पदार्थ है, जो जब शरीर से पूरी तरह बाहर नहीं निकलता, तो जोड़ों में जमा होकर गाउट और सूजन जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। अक्सर लोगों के मन में सवाल उठता है कि क्या दालें खाने से यूरिक एसिड बढ़ता है? आइए जानते हैं इसका सच और क्या खाना है सुरक्षित।

क्या दालें यूरिक एसिड बढ़ाती हैं?

सिर्फ दालें खाने से यूरिक एसिड नहीं बढ़ता, लेकिन कुछ विशेष दालों में प्यूरीन (Purine) की मात्रा अधिक होती है, जो यूरिक एसिड के स्तर को प्रभावित कर सकती (Uric Acid And Lentils)है।

https://navpradesh.com/iit-bhilai-sensor-research-hub/

इन दालों से करें परहेज़ (High Purine Content)

चना दाल

अरहर (तूर) दाल

राजमा

छोले

ये दालें हाई प्रोटीन और प्यूरीन युक्त होती (Uric Acid And Lentils)हैं, जो शरीर में यूरिक एसिड के क्रिस्टल बनने का खतरा बढ़ा सकती हैं।

यूरिक एसिड में कौन-सी दालें खाएं?

धुली मूंग दाल – सुपाच्य और हल्की

लाल मसूर दाल (धुली हुई) – कम प्यूरीन और आसानी से पचने वाली

भीगे हुए चने (उबले या स्प्राउट्स) – सीमित मात्रा में

https://www.youtube.com/shorts/p9yDMzh9EAw

अन्य फायदेमंद घरेलू चीज़ें

अजवाइन – सूजन घटाने में सहायक

लौकी – डिटॉक्सिफाइ करने वाली (Uric Acid And Lentils)सब्ज़ी

लहसुन और हल्दी – एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण

नींबू पानी – शरीर को अल्कलाइन बनाकर यूरिक एसिड को बैलेंस करता है

यूरिक एसिड बढ़ाने वाले अन्य खाद्य पदार्थ

पालक, फूलगोभी

टमाटर (अधिक मात्रा में)

बीज वाली सब्जियां

अत्यधिक मीठा और बेक्ड फूड्स

रेड मीट और सी-फूड

डॉक्टर की सलाह क्यों ज़रूरी है?

हर व्यक्ति की पाचन और मेटाबॉलिक क्षमता अलग होती है। इसलिए अगर आपको गाउट, जोड़ों का दर्द या यूरिक एसिड की समस्या है, तो किसी भी डाइट बदलाव से पहले डायटीशियन या डॉक्टर से परामर्श ज़रूर लें।

Related Articles

Back to top button