देश

Navratri 2025 Kalash Visarjan : नवरात्रि की समाप्ति पर कब और कैसे करें कलश विसर्जन? जानें शुभ मुहूर्त और विधि

Navratri 2025 Kalash Visarjan : शारदीय नवरात्रि 2025 की शुरुआत 22 सितंबर से हुई थी। नौ दिनों तक माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना के बाद अब भक्त विजयादशमी पर कलश विसर्जन करेंगे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के दौरान स्थापित कलश का विसर्जन दशमी तिथि को किया जाता है। (Navratri 2025 Kalash Visarjan) आइए जानें इस बार कलश विसर्जन की सही तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि।

https://navpradesh.com/bsnl-4g-launch/

कब होगा कलश विसर्जन?

साल 2025 में आश्विन मास की शुक्ल पक्ष दशमी तिथि 1 अक्टूबर की शाम 7:01 बजे से शुरू होकर 2 अक्टूबर की शाम 7:10 बजे तक रहेगी। उदयातिथि के आधार पर कलश विसर्जन (Navratri 2025 Kalash Visarjan) 2 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा। इसी दिन दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन भी किया जाएगा।

कलश विसर्जन का शुभ मुहूर्त

प्रातः कालीन मुहूर्त: सुबह 5:17 से 6:29 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:04 से 12:51 बजे तक

इनमें से किसी भी समय कलश विसर्जन करना अत्यंत शुभ माना जाएगा।

https://www.youtube.com/watch?v=hlEdk0T3YGw

कलश विसर्जन की विधि

सबसे पहले कलश पर रखा नारियल उठाएँ और उसे फोड़कर प्रसाद के रूप में बाँट दें।

कलश में भरे जल को आम के पत्तों से पूरे घर में छिड़काव करें।

शेष जल को पीपल के पेड़ की जड़ में या किसी पवित्र नदी/जल स्रोत में अर्पित करें।

इसके बाद कलश को, साथ में रखी सुपारी, लौंग आदि के साथ नदी या पवित्र जल में प्रवाहित कर दें।

माना जाता है कि इस विधि से किया गया कलश विसर्जन शुभ फल देता है और माता दुर्गा की कृपा से जीवन (Navratri 2025 Kalash Visarjan) की बाधाएँ दूर होती हैं।

Related Articles

Back to top button