BIG BREAKING: निकाय चुनाव बैलेट से, पार्षद ही चुनेंगे महापौर व अध्यक्ष, |

BIG BREAKING: निकाय चुनाव बैलेट से, पार्षद ही चुनेंगे महापौर व अध्यक्ष,

urban body election, ballot paper, mayor, chairman, corporators, indirect election, navpradesh

ballot paper

मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक में हुआ फैसला

रायपुर/नवप्रदेश।  प्रदेश में अासन्न नगरीय निकाय चुनाव (urban body election) ईवीएम की जगह बैलेट पेपर (ballot paper) से कराए जाएंगे। साथ ही निगमों के मेयर (mayor) व नगरपालिकाओं के अध्यक्ष (chairman) जनता की जगह अब पार्षद (corporators) चुनेंगे।

यानी मेयर (mayor) व अध्यक्ष (chairman) का चुनाव अप्रत्यक्ष निर्वाचन (indirect election) प्रणाली (process) से होगा। मंगलवार को नगरीय निकाय चुनाव अप्रत्यक्ष प्रद्धति से कराने को लेकर बनी मंत्रीमंडलीय उपसमिति की बैठक हुई। जिसके बाद इसमें शामिल मंत्रियों ने उक्त दोनों ऐलान किए।

urban body election, ballot paper, mayor, chairman, corporators, indirect election, navpradesh
raipur nagar nigam

बैठक में शामिल कैबिनेट मंत्री शिव डहरिया, मोहम्मद अकबर और रविन्द्र चौबे ने इस बात की जानकारी दी। तीनों ने अप्रत्यक्ष निर्वाचन के साथ ही चुनाव बैलेट पेपर (ballot paper) से कराने की बात कहीं।

मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि मसौदा तैयार है, कैबिनेट में इसके लिए प्रस्ताव रखा जाएगा। बता दें कि भाजपा अप्रत्यक्ष (indirect election) चुनाव के इस फैसले का विरोध कर रही है। भाजपा ने कांग्रेस पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने मंगलवार को इसी सिलसिले में राज्यपाल अनुसुईया उइके से मुलाकात की।

दोनों के बीच करीब दो घंटे तक चर्चा हुई। डॉ. सिंह ने नगरी निकाय में अप्रत्यक्ष रूप से चुनाव से लेकर राज्य के सभी हालातों की जानकारी राज्यपाल को दी। वहीं दूसरी ओर प्रदेश भाजपा ने यह भी साफ कर दिया है कि वह सरकार के उक्त फैसलों के विरोध में बुधवार को प्रदर्शन करेगी।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *