छत्तीसगढ़शिक्षा

UPSC Topper 2025 : छत्तीसगढ़ के किसान के बेटे ने किया कमाल, यूपीएससी परीक्षा में देशभर में हासिल किया 10वां स्थान

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक बार फिर किसान के बेटे ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर इतिहास रच दिया है। (UPSC Topper 2025) में आयोजित जियोलॉजिस्ट एग्जाम में बालोद जिले के गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के अर्जुंदा टिकरी निवासी धर्मेश कुमार देशमुख पिता पन्नालाल देशमुख ने देशभर में दसवां स्थान हासिल किया है।

https://www.youtube.com/watch?v=ANR5xtvqgQo

इस सफलता से धर्मेश उर्फ चिंटू के माता-पिता बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। उनके इस कामयाबी की खबर जैसे ही फैली, अर्जुंदा नगर सहित आसपास के इलाकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इसे बालोद जिले ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है, जहां एक किसान का बेटा अपनी मेहनत और लगन से इतना बड़ा मुकाम हासिल कर सका है।

धर्मेश ने बताया कि यह परीक्षा तीन चरणों में हुई थी। फरवरी 2025 में प्रिलिम्स, जून में मेंस और सितंबर में इंटरव्यू हुआ था। उन्होंने कहा कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी तक की पढ़ाई अर्जुंदा के सरकारी स्कूल में हुई है, जबकि स्नातक की शिक्षा दुर्ग के साइंस कॉलेज से प्राप्त की। घर में ढाई एकड़ खेत है और पिता पन्नालाल किसान हैं। धर्मेश वर्तमान में रायपुर के साइंस कॉलेज में अतिथि व्याख्याता के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि बचपन से ही पढ़ाई में गहरी रुचि थी और सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने हमेशा सहयोग दिया।

https://www.youtube.com/watch?v=H4KqP1tSr4M

घर में लगा बधाई देने वालों का तांता

जैसे ही यह खबर अर्जुंदा नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में फैली कि धर्मेश ने इतिहास रचते हुए (UPSC Topper 2025) के जियोलॉजिस्ट एग्जाम में देशभर में दसवां स्थान हासिल किया है, उनके घर में बधाई देने वालों का तांता लग गया। गांव के लोग, शिक्षक, समाजजन और जनप्रतिनिधि लगातार उनके घर पहुंचकर माता-पिता को बधाई देते रहे।

अर्जुंदा नगर और पूरे बालोद जिले में खुशी का माहौल बना रहा। धर्मेश की इस सफलता ने न केवल परिवार, बल्कि समूचे जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास ही मंजिल तक पहुंचाता है। धर्मेश अब (UPSC Topper 2025) रैंक हासिल करने के बाद उच्च सेवा में चयनित होकर देश की सेवा करना चाहते हैं।

Related Articles

Back to top button