संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित (UPSC Result 2025) कर दिया है। इस वर्ष की परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया है, जबकि दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम रहीं। वहीं रायपुर के गुढ़ियारी क्षेत्र की रहने वाली वैभवी अग्रवाल ने इस परीक्षा में 35वां स्थान प्राप्त किया है।

यह उनका तीसरा प्रयास था और लगातार मेहनत के बाद उन्होंने यह सफलता हासिल की है। वहीं मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के जनकपुर की दर्शना सिंह बघेल ने दूसरे प्रयास में 383वीं रैंक हासिल की है। उनकी रैंक के आधार पर उनका चयन भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के लिए होने की संभावना है।

नवप्रदेश से खास चर्चा करते हुए वैभवी अग्रवाल ने बताया कि यह उनका तीसरा प्रयास था और लगातार मेहनत व समर्पण के दम पर उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा परिणाम (UPSC Result 2025) में शानदार सफलता हासिल (UPSC Result 2025) की है।
उनकी उपलब्धि से रायपुर सहित पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है। वैभवी अग्रवाल इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से आती हैं और लंबे समय से इस परीक्षा की तैयारी कर रही थीं। तीसरे प्रयास में मिली सफलता उनके धैर्य और मेहनत का परिणाम है। परिवार और शिक्षकों ने भी उनकी सफलता पर खुशी जताई है और इसे पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण बताया है।
परिणाम घोषित होने के साथ ही टॉप-20 अभ्यर्थियों की सूची भी सामने आ गई है। यूपीएससी की इस प्रतिष्ठित परीक्षा में कुल 958 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है।
इनमें 317 उम्मीदवार सामान्य वर्ग, 104 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), 306 अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), 158 अनुसूचित जाति (SC) और 73 अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग से चयनित (UPSC Result 2025) हुए हैं।
इस बार छत्तीसगढ़ के कई प्रतिभाशाली युवाओं ने भी सिविल सेवा परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया है। राजधानी रायपुर के तीन युवाओं ने इस परीक्षा में सफलता हासिल की है, जिनमें वैभवी अग्रवाल, रौनव अग्रवाल और संजय डहरिया शामिल हैं।
टॉप-10 सफल अभ्यर्थियों की सूची
अनुज अग्निहोत्री
राजेश्वरी सुवे एम
एकांश धुल
राघव झुनझुनवाला
ईशान भटनागर
जिनिया अरोरा
ए.आर. राजा मोहाइदीन
प्रकाश सेक्रेट्री
आस्था जैन
उज्जवल प्रियांक



