जॉब्स

UPSC NDA-CDS 2025: अब देर नहीं हुई है… आवेदन की नई डेडलाइन आई सामने…!

नई दिल्ली, 18 जून। UPSC NDA-CDS 2025: अगर आप NDA या CDS के ज़रिए देश की रक्षा सेवाओं में करियर बनाना चाहते हैं और अभी तक आवेदन नहीं किया है — तो आपके पास एक और मौका है! UPSC ने NDA-NA II और CDS II 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 20 जून 2025 की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। यह बदलाव बड़ी संख्या में आवेदन न कर पाने वाले युवाओं के हित में किया गया है।

नया टाइमटेबल क्या है?

चरण                                                        तारीख

अंतिम आवेदन तिथि                20 जून 2025 (रात 11:59 बजे तक)

परीक्षा तिथि                                  14 सितंबर 2025

कितनी वैकेंसी हैं इस बार?

CDS II 2025: कुल 453 पद

NDA/NA II 2025: कुल 406 पद

कुल वैकेंसी: 859 पदों पर भर्ती की जा रही है।

इनमें थल सेना, नौसेना और वायुसेना के साथ-साथ ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA) की सीटें भी (UPSC NDA-CDS 2025)शामिल हैं।

https://navpradesh.com/travel-agency-in-raipur/

ऐसे करें आवेदन — आसान स्टेप्स में

आधिकारिक वेबसाइट https://upsconline.nic.in पर जाएं

नया रजिस्ट्रेशन करें या पहले से बने अकाउंट में लॉगइन करें

One-Time Registration (OTR) पूरा करें

सही परीक्षा (NDA/NA या CDS) का चयन करें

एप्लिकेशन फॉर्म भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड (UPSC NDA-CDS 2025)करें

ऑनलाइन फीस का भुगतान करें

आवेदन का प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें

https://www.youtube.com/watch?v=IbBaKEKDoYE&t=2s

परीक्षा पैटर्न की एक झलक

CDS में English, General Knowledge और Elementary Mathematics की परीक्षा होती है

NDA/NA परीक्षा में Mathematics और General Ability Test (GAT) शामिल होता है

दोनों परीक्षाएं Objective Type होती हैं और पेन-पेपर मोड में आयोजित की जाती हैं

जरूरी टिप:

अगर आपने अभी तक OTR प्रोसेस नहीं किया है, तो जल्द कर लें — क्योंकि यही आपकी आगे की सभी UPSC परीक्षाओं के लिए आधार बनेगा।

Related Articles

Back to top button