
उत्तर प्रदेश विधानपरिषद को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर तीखा (UP Vidhan Parishad) हमला बोला। सीएम योगी ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी ने महिला राज्यपाल का अपमान किया है और उनका आचरण लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यपाल का अभिभाषण शासन की उपलब्धियों और भावी योजनाओं का महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है, लेकिन मुख्य विपक्षी दल का व्यवहार संवैधानिक पद की गरिमा के अनुरूप नहीं रहा। उन्होंने कहा कि राज्यपाल प्रदेश की संवैधानिक प्रमुख होती हैं और उनके प्रति इस तरह का आचरण लोकतंत्र को कमजोर करता है। सीएम योगी ने इसे संवैधानिक मर्यादाओं की अवहेलना बताया।
योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में उत्तर प्रदेश अपराध (UP Vidhan Parishad) का गढ़ बन गया था। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में गुंडे और माफिया समानांतर सरकार चला रहे थे। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनकी सरकार के कार्यकाल में प्रदेश की कानून-व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार हुआ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में न कर्फ्यू है, न दंगे हैं और प्रदेश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यूपी अब सुरक्षित, शांत और निवेश के लिए अनुकूल राज्य (UP Vidhan Parishad) बन चुका है।
योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि भारत की आत्मा उत्तर प्रदेश में बसती है और राज्य अब नई पहचान के साथ आगे बढ़ रहा है। सीएम योगी के इस बयान के बाद सदन में सियासी माहौल गरमा गया और सत्ता पक्ष तथा विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।



