देश

BIG BREAKING: उप्र के उस गांव में मटकी में मिला खजाना, जहां के शख्स ने…, ले भागे…

लखनऊ/ए.। उत्तर प्रदेश (up hidden treasure) डौंडियाखेड़ा (daundikhera) से कुछ दूरी पर एक गांव में खुदाई के दौरान एक मटकी में छिपा हुआ खजाना मिला। डौंडियाखेड़ा (daundiyakhera) उसी शख्स का गांव है, जिसने उन्नाव में 1000 टन सोने की भविष्यवाणी की थी। भविष्यवाणी करने वाले का नाम शोभन सरकार है। डौंडियाखेड़ा से कुछ दूरी पर एक गांव में खुदाई के दौरान एक मटकी में चांदी और तांबे के कई सिक्के मिले हैं।


उत्तर प्रदेश (up hidden treasure) के उक्त गांव में खजाना मिलते ही मजदूरों के बीच छीना झपटी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ सिक्के जब्त कर उन्हें कोषागार में भर्ती कर दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आसीवन थाना क्षेत्र के कन्हऊ गांव में पंचायत भवन के लिए नींव खोदी जा रही थी। मनरेगा मजदूरों द्वारा खुदाई की जा रही थी। यहां जमीन के अंदर से मजदूरों को मिट्टी की एक मटकी मिली, जिसमें चांदी और पीली धातु के सिक्के भरे थे। जिसके हाथ में जितने सिक्के आए, वह लेकर भाग गया।

किसी ग्रामीण ने पूरे मामले की जानकारी आसीवन थाना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मजदूरों के घरों में दबिश दी। उन्हें पकड़कर सिक्के बरामद किए। जेल जाने के डर से मजदूरों ने सिक्के पुलिस को सौंप दिए। एक रुपए के चांदी के सिक्कों पर वर्ष 1910 अंकित है।

Related Articles

Back to top button