Union Minister : रायपुर पहुंची स्मृति ईरानी, बिलासपुर महतारी रैली में होंगे शामिल

Union Minister
रायपुर/नवप्रदेश। Union Minister : केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शुक्रवार को यहां पहुंची। माना विमान तल पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री ईरानी पूर्व सीएम डा रमन सिंह के आवास पर नाश्ता करने के बाद हुंकार रैली में शामिल होने बिलासपुर जाएंगी।
बता दें कि भाजपा महिला मोर्चा आज न्यायधानी में महतारी हुंकार रैली का आयोजन कर रही है। इस रैली से भाजपा एक बार फिर अपनी ताकत दिखाने का प्रयास करेगी। महतारी हुंकार रैली में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी शामिल होगी। इस रैली सुरक्षा को देखते हुए लगभग 500 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। भाजपा महिला मोर्चा की इस महतारी हुंकार रैली में कई बड़े और दिग्गज नेता शामिल होंगे। वहीं, कोंग्रेसी भी इस रैली में शामिल होने आ रही केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का विरोध करने की तैयारी में जुटी हुई है।
कांग्रेसी काला झंडा दिखाकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Union Minister) का विरोध करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के लोगों का यह विरोध प्रदर्शन रायपुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर तिफरा में होगा। महतारी हुंकार रैली और कांग्रेस के विरोध के बीच पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आएगा।