Ukraine first woman Prime Minister :  युद्ध के बीच नई उम्मीद…यूलिया स्विरीदेंको बनीं यूक्रेन की पहली महिला प्रधानमंत्री…जेलेंस्की का मिला पूरा साथ…

Ukraine first woman Prime Minister :  युद्ध के बीच नई उम्मीद…यूलिया स्विरीदेंको बनीं यूक्रेन की पहली महिला प्रधानमंत्री…जेलेंस्की का मिला पूरा साथ…

New hope amidst the war…Yulia Sviridenko became the first female Prime Minister of Ukraine

Ukraine first woman Prime Minister

कीव, 17 जुलाई। Ukraine first woman Prime Minister :  रूस के साथ लंबे समय से जारी भीषण युद्ध के बीच यूक्रेन ने बुधवार को एक नया इतिहास रच दिया। देश की संसद वेरखोवना राडा ने बहुमत के साथ यूलिया स्विरीदेंको को यूक्रेन की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में चुन लिया है। संसद में हुए मतदान में 262 सांसदों ने उनके पक्ष में वोट दिया, जबकि 22 विरोध में रहे और 26 सदस्यों ने मतदान से दूरी बनाए रखी। इस परिणाम के साथ, देश को एक नई राजनीतिक दिशा और नेतृत्व मिला है – वो भी ऐसे समय में जब यूक्रेन गहरे संकट से गुजर रहा है।

काबिल और भरोसेमंद चेहरा(Ukraine first woman Prime Minister)

यूलिया स्विरीदेंको इससे पहले यूक्रेन की प्रथम उप प्रधानमंत्री और अर्थव्यवस्था मंत्री रह चुकी हैं। प्रशासनिक अनुभव और नीतिगत समझ की वजह से वो पहले से ही सरकार की प्रमुख योजनाओं का चेहरा रही हैं। प्रधानमंत्री पद की ज़िम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने कहा, यह न केवल मेरे लिए बल्कि पूरे यूक्रेन के लिए एक अहम मोड़ है। मेरा मकसद है – युद्ध से जूझती अर्थव्यवस्था को संभालना, विदेशों में यूक्रेन की साख को और मज़बूत करना और हर यूक्रेनी नागरिक को पुनर्निर्माण में भागीदार बनाना।

राष्ट्रपति ज़ेलेन्स्की का पूरा समर्थन

यूलिया को इस पद तक पहुंचाने में राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की की भूमिका भी निर्णायक रही। मतदान से पहले राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि, स्विरीदेंको एक मजबूत नेतृत्वकर्ता (Ukraine first woman Prime Minister)हैं। वो जानती हैं कि संकट के समय में निर्णय कैसे लिए जाते हैं, और कैसे एक राष्ट्र को संगठित रखा जाता है।

यूक्रेन के लिए क्या है आगे की राह?

नई प्रधानमंत्री ने साफ किया कि उनकी प्राथमिकता न केवल आर्थिक स्थिरता और पुनर्निर्माण होगी, बल्कि यूक्रेन को यूरोपीय संघ और NATO का पूर्ण सदस्य बनाने की दिशा में तेज़ी से काम करना भी उनकी सूची में ऊपर (Ukraine first woman Prime Minister)है। उन्होंने कहा, “हम वो पीढ़ी हैं जो इतिहास को बदल सकती है। मेरी सरकार उस भरोसे पर खरी उतरेगी जो लोगों ने हम पर जताया है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed