देश

Twisha Sharma : ट्विशा शर्मा की मौत पर बड़ा खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बदला पूरा मामला

भोपाल में हुई ट्विशा शर्मा की मौत को लेकर पिछले कई दिनों से तरह तरह की चर्चाएं (Twisha Sharma) चल रही थीं। परिवार और ससुराल पक्ष के आरोपों के बीच मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ था। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद पूरे केस ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस अधिकारियों की बयानबाजी के बाद लोगों के बीच भी इस मामले को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।

मृतका के परिवार की ओर से लगातार गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं जबकि पुलिस का कहना है कि जांच हर पहलू से की जा रही है। इसी बीच पति के फरार होने से मामला और ज्यादा चर्चा में बना हुआ है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या सामने आया : Twisha Sharma

भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह फांसी लगना बताई गई है। पुलिस के अनुसार यह आत्महत्या का मामला है। हालांकि अब यह जांच की जा रही है कि आखिर ऐसी कौन सी परिस्थितियां थीं जिनकी वजह से ट्विशा शर्मा ने यह कदम उठाया।

परिवार ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

ट्विशा शर्मा 12 मई को भोपाल स्थित ससुराल की छत पर फंदे से लटकी मिली थीं। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के आरोप लगाए। 0परिजनों का कहना है कि दहेज को लेकर भी लगातार दबाव बनाया जा रहा था और ट्विशा लंबे समय से परेशान थीं।

पति अब भी फरार

जानकारी के मुताबिक ट्विशा की शादी दिसंबर 2025 में समर्थ सिंह (Twisha Sharma) से हुई थी। दोनों की मुलाकात एक डेटिंग एप के जरिए हुई थी। मौत के बाद से ही पति समर्थ सिंह फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं।

जांच पर दबाव से पुलिस का इनकार

मामले में परिवार की ओर से आरोप लगाया गया कि आरोपी पक्ष अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर रहा है। हालांकि पुलिस कमिश्नर ने साफ कहा कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष तरीके से की जा रही है और किसी तरह का बाहरी दबाव नहीं है। उन्होंने बताया कि मामले में बहुत कम समय में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई थी।

दूसरे पोस्टमार्टम पर भी तैयार पुलिस

पुलिस ने कहा कि अगर परिवार दूसरी बार पोस्टमार्टम कराना (Twisha Sharma) चाहता है तो उन्हें इस पर कोई आपत्ति नहीं होगी। फोरेंसिक रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के निष्कर्ष एक जैसे बताए जा रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि फरार पति को जल्द हिरासत में लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button