छत्तीसगढ़बिजनेस

Revenue Department : महज 2 दिन में 90 लाख से ज्यादा की रेवेन्यू रिकवरी

रायपुर/नवप्रदेश। Revenue Department : नगर निगम रायपुर के राजस्व विभाग ने छुट्टी वाले दिन 90 लाख रुपये से अधिक का राजस्व एकत्र किया। राजस्व वसूली का काम नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर, आयुक्त प्रभात मलिक, राजस्व विभाग अध्यक्ष अंजनी राधेश्याम विभार के आदेशानुसार अत्यंत तेज गति से प्रतिदिन निरंतर जारी है।

19 एवं 20 मार्च को शासकीय अवकाश था लिहाजा उस दिन नगर निगम राजस्व (Revenue Department) विभाग की टीम ने सभी 10 जोनों में 9135908 रू. की राजस्व वसूली की है। 19 मार्च को 5176758 रू. की राजस्व वसूली 711 करदाताओं से नगर निगम राजस्व विभाग ने की। 20 मार्च को 609 लोगो से 3959150 रू. की राजस्व वसूली अवकाष दिवस पर की गई।

जोन (Revenue Department) 1 ने 2 दिन में 1178876 रू, जोन 2 ने 755750 रू., जोन 3 ने 415505 रू. जोन 4 ने 876005 रू. जोन 5 ने 1012173 रू., जोन 6 ने 622395 रू., जोन 7 ने 1119811 रू., जोन 8 ने 847205 रू., जोन 9 ने 1436246 रू., जोन 10 ने 871942 रू. की राजस्व वसूली 19 एवं 20 मार्च 2022 के शासकीय अवकाश दिवस पर की है। इस प्रकार सभी 10 जोनो ने 2 दिन में शासकीय अवकाश के दौरान 9135908 रू. की राजस्व वसूली की है।

Related Articles

Back to top button