Transfer News : महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के अधिकारी बदले गए

छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़े स्तर पर तबादला आदेश जारी (Transfer News) किया गया है। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद जारी सूची में परियोजना अधिकारियों और पर्यवेक्षकों को अलग अलग जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस प्रशासनिक बदलाव के बाद विभागीय हलकों में हलचल तेज हो गई है।

जारी आदेश के मुताबिक कुल 11 परियोजना अधिकारी और 30 पर्यवेक्षकों का तबादला किया (Transfer News) गया है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, जशपुर, कोरिया, बेमेतरा, सूरजपुर और बीजापुर समेत कई जिलों के अधिकारी इस सूची में शामिल हैं। कुछ अधिकारियों को ग्रामीण परियोजनाओं से शहरी क्षेत्रों में भेजा गया है जबकि कई को दूसरे जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Transfer News
↑
Exit mobile version