Training Police Personnel : पुलिस विभाग के पुलिस जवानों को राष्ट्रीय प्रशिक्षक विजय गुप्ता ने दिया प्रशिक्षण

Training Police Personnel : पुलिस विभाग के पुलिस जवानों को राष्ट्रीय प्रशिक्षक विजय गुप्ता ने दिया प्रशिक्षण

दुर्ग, नवप्रदेश। लायंस क्लब दुर्ग सिटी  सेवा सप्ताह में राष्ट्रीय प्रशिक्षक ला विजय गुप्ता ने पुलिस विभाग के पुलिस जवानों को 7 oct 22 को  व्यक्तित्व विकास एवम स्ट्रेस मैनेजमेंट विषय पर 90 मिनट प्रशिक्षण दिया।

अध्यक्ष ला मीनाक्षी अग्रवाल ने मुख्य अतिथि एसपी डा अभिषेक पल्लव, विशेष अतिथि डीएसपी शिल्पा साहू, प्रशिक्षक ला विजय गुप्ता को स्मृति चिन्ह प्रदान किए। SP दुर्ग के साथ डीएसपी निलेश दिवेदी जी भी उपस्थित हुए।

अभिषेक पल्लव ने सभा में पुलिस जवानों को दायित्व बोध हेतु अत्यंत आवश्यक और सटीक  निर्देश दिए। सेवा सप्ताह संयोजक ला पी बी सक्सेना ने मंच संचालन,ला अनीता तिवारी ने ध्वज वंदना वाचन, सचिव ला शशिप्रभा गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।

पूर्व अध्यक्ष ला डा संतोष राय एवम ला अमर सिंह गुप्ता की सक्रिय उपस्थिति हुई। रक्षित आरक्षी केंद्र के आर आई रमेश चंद्रा, एल ओ पुरुषोत्तम यादव का आयोजन व्यवस्था में पूर्ण सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *