दुनिया

Mexico Parasite Cases : जिंदा इंसानों को खा जाता है ये कीड़ा…मेक्सिको में 5000 से ज्यादा केस…अमेरिका में भी मिला पहला मरीज…

Mexico Parasite Cases : दुनिया भर में दहशत फैलाने वाला कीड़ा न्यू वर्ल्ड स्क्रूवॉर्म (New World Screwworm) इंसानों और जानवरों को जिंदा खाते हुए पाया गया है। मेक्सिको में इसके 5086 केस दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 41 मामले इंसानों में सामने आए हैं। इतना ही नहीं, अमेरिका में भी इसका पहला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियों में हड़कंप मच गया है।

https://navpradesh.com/dholkal-ganesh-bastar/

क्या है न्यू वर्ल्ड स्क्रूवॉर्म?

यूएस CDC के मुताबिक, यह एक परजीवी मक्खी (parasitic fly) है। इसकी मादा मक्खी जीवित जानवरों या इंसानों के घाव में अंडे देती है। अंडों से निकले लार्वा (कीड़े) ज़िंदा मांस को खाते हैं और शरीर के अंदर फैलते जाते हैं।

यही कारण है कि इसे इंसानों और जानवरों का “जिंदा मांस खाने वाला कीड़ा” कहा जा रहा है।

मेक्सिको में तबाही, अमेरिका में भी खतरा

मेक्सिको में कुल 5086 केस, जिनमें 41 इंसानों में।

अमेरिका के मैरीलैंड में पहला मामला 4 अगस्त को दर्ज हुआ। यह मरीज एल सल्वाडोर(Mexico Parasite Cases) से लौटा था।

संक्रमित इंसानों और जानवरों में गंभीर संक्रमण, घाव और यहां तक कि मौत तक का खतरा है।

कितना खतरनाक है यह कीड़ा?

उत्तरी कैरोलिना यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर मैक्स स्कॉट का कहना है:

ये कीड़े घाव से होते हुए मस्तिष्क और संवेदनशील अंगों तक पहुंच सकते हैं।

इससे सेप्सिस (रक्त संक्रमण) और जानलेवा स्थितियां बन सकती हैं।

यह वायरस नहीं है, इसलिए एक इंसान से दूसरे में नहीं फैलता।

https://www.youtube.com/watch?v=jbgmBjVA6f0

अमेरिका क्यों है टेंशन में?

यह परजीवी मेक्सिको से US बॉर्डर तक पहुंच रहा है।

अमेरिकी सरकार ने टेक्सास में दुनिया का पहला “Sterile Fly Production Facility” बनाने की योजना शुरू की है।

यहां हर हफ्ते 30 करोड़ बांझ मक्खियां छोड़ी जाएंगी ताकि मादा मक्खियां अंडे न दे सकें।

इसी तकनीक से अमेरिका ने 1966 में स्क्रूवॉर्म खत्म किया था और 2017 में फ्लोरिडा में हुए प्रकोप पर भी काबू पाया था।

कहां-कहां फैल चुका है यह परजीवी?

मेक्सिको, निकारागुआ, कोस्टा रिका, होंडुरास और पनामा में केस सामने आ चुके हैं।

2024 में कोस्टा रिका में एक इंसान की मौत हुई – 1990 के बाद पहली बार।

जुलाई 2025 में निकारागुआ में 124 केस दर्ज हुए।

अब क्यों बढ़ रहा है खतरा?

विशेषज्ञों के अनुसार:

संक्रमित पशुओं का तेज़ी से आवागमन

पुराने स्टेराइल फ्लाई प्रोग्राम(Mexico Parasite Cases) की कमज़ोरियां

और बदलती जलवायु परिस्थितियां

…ये सब मिलकर इस परजीवी के फैलाव को बढ़ा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button