छत्तीसगढ़बिजनेस

Traders Protested : निगम की कार्यप्रणाली से नाखुश व्यापारियों ने किया इस तरह विरोध

रायपुर/नवप्रदेश। Traders Protested : शनिवार को रायपुर गोल बाजार बंद रखकर व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारी अपनी दुकानों के सामने शांतिपूर्ण ढंग से खड़े होकर विरोध करते दिखे। दुकानदारों ने मानव श्रृंखला बनाई, यह मानव श्रृंखला चिकनी मंदिर चौक से भानजी भाई, भगत किराना, मुन्नालाल पापालाल और वहां से चिकनी मंदिर चौक तक बनाई गई।

व्यापारी महासंघ (Traders Protested) के लोगों ने ‘सारा का सारा गोल बाजार हैं’ हमारा का नारा भी लगाया। उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होतीं, हम रोजाना शांतिपूर्ण ढंग से नित नए तरीकों से आंदोलन करते रहेंगे।

व्यापारियों की मांगें

  • विकास शुल्क माफ हो।
  • सिर्फ जमीन की रजिस्ट्री हो।
  • रजिस्ट्री के बाद हाउस टैक्स में 10 वर्षों की छूट मिले।
  • विकास का मॉडल प्रस्तुत किया जाए।
व्यापारियों के हाथ में इस तरह के पोस्टर थे।

व्यापारियों के हाथ में इस तरह के पोस्टर थे।

निगम के स्वामित्व प्रस्ताव में हैं कई गलतियां

व्यापारियों का दावा है कि नगर निगम रायपुर ने गोल बाजार के व्यापारियों को मालिकाना हक देने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया है, जिसमें कई सारी गलतियां हैं। भूमि की रजिस्ट्री के लिये गोल बाजार की गाइडलाइन दर ही तय नहीं हुई है। नगर निगम पास की प्रमुख सड़कों से दर ले रहा है, जो अंदर के व्यापारियों पर भारी पड़ रही है।

दुकानों की नाप जोख में सुधार का दिखावा

विकास शुल्क विकसित व अविकसित क्षेत्र में 23 रुपये से 76 रुपए तक है, जबकि नगर निगम व्यापारियों से मांग रहा है 1000 रुपए प्रति वर्गफीट और वो भी हर फ्लोर का। भूतल और तीन मंजिल की दुकान से 4000 रुपये प्रति वर्ग फुट, अगर दुकान 200 वर्ग फुट की है, तो विकास शुल्क के लिए नगर निगम को 8 लाख रुपये का भुगतान करना होगा। लगभग सभी दुकानों की नाप जोख में गलतियां हैं, जिसे सुधार करने का दिखावा किया जा रहा है।

सौ साल से भी ज्यादा पुराना है गोल बाजार

गोल बाजार राजधानी रायपुर का प्रमुख बाजार (Traders Protested) है। यहां लोगों को सभी तरह के सामान मिलते हैं। 125 साल पुराने इस बाजार के व्यापारियों के गुस्से के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रायपुर के अलावा पूरे प्रदेश से लोग यहां सामान की खरीदी करने बड़ी संख्या में पहुंचते हैं।

Related Articles

Back to top button