Toxic Teaser Controversy : रिलीज से पहले ही विवादों में फंसी यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’

Toxic Teaser Controversy

Toxic Teaser Controversy

साउथ के रॉकिंग स्टार यश ने फिल्म KGF से दुनिया भर में अपने प्रशंसकों के बीच अलग जगह बनाई है। वहीं, इन दिनों एक्टर अपनी अगली फिल्म ‘टॉक्सिक’ (Toxic Teaser Controversy) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म के अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस यश की धमाकेदार वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों फिल्म का फर्स्ट लुक रिवील किया गया, जिसे दर्शकों ने खासा पसंद किया। लेकिन, अब फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में फंसती नजर आ रही है।

टीजर को लेकर उठे गंभीर आरोप

हाल ही में फिल्म के टीजर (Toxic Teaser Controversy) के खिलाफ एक कानूनी शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि टीजर अश्लीलता फैलाता है, सामाजिक मूल्यों को ठेस पहुंचाता है और नाबालिगों पर गलत असर डालता है।

विवादों में फंसा टीजर

यश ने 9 जनवरी को अपने जन्मदिन के मौके पर फैंस के लिए फिल्म ‘टॉक्सिक’ (Toxic Teaser Controversy) का टीजर जारी किया था। टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और कुछ ही घंटों में इसे लाखों बार देखा गया। हालांकि, टीजर में दिखाए गए एक बोल्ड और इंटीमेट सीन को लेकर विवाद शुरू हो गया। इस सीन में साशा ग्रे नजर आई हैं, जिसे लेकर दर्शकों और सामाजिक संगठनों ने चिंता जताई।

सीबीएफसी में दर्ज शिकायत

कनकपुरा तालुक (रामनगर जिला) के सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश कल्लाहल्ली ने फिल्म ‘टॉक्सिक’ के टीजर के खिलाफ सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। शिकायत सीधे CBFC चेयरमैन प्रसून जोशी को संबोधित की गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि टीजर में ऐसे सीन हैं जो अश्लील, यौन रूप से उत्तेजक और नैतिक रूप से आपत्तिजनक हैं।

साथ ही, कर्नाटक राज्य महिला आयोग ने भी इस मामले में टीजर के सीबीएफसी रिव्यू की रिपोर्ट मांगी है, ताकि आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

फिल्म की रिलीज डेट और कलाकार

फिल्म ‘टॉक्सिक’ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे डायरेक्ट किया है गीतू मोहनदास ने। फिल्म में यश के अलावा कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा और तारा सुतारिया भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगी। सभी का फर्स्ट लुक पहले ही सार्वजनिक हो चुका है और फैंस ने इसे बहुत सराहा है।

You may have missed