छत्तीसगढ़

Tourism Development in Bastar : बस्तर अब हिंसा नहीं, विकास के लिए जाना जाएगा : विजय शर्मा

Tourism Development in Bastar : छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा शुक्रवार को बीजापुर जिले के अत्यंत सुदूर और माओवाद प्रभावित ग्राम नंबी पहुंचे। उन्होंने नंबी चौक से नंबी जलप्रपात पर्यटन स्थल तक 94.48 लाख रुपये की लागत से बनने वाली डब्ल्यूबीएम सड़क का भूमिपूजन किया। यह सड़क सीधे जलप्रपात स्थल तक जाएगी, जिससे क्षेत्र में पर्यटन (tourism development) को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं को रोजगार (employment opportunities) के नए अवसर प्राप्त होंगे।

https://www.youtube.com/watch?v=b44mIm5iYlw

शर्मा ने कहा कि पर्यटन विकास के माध्यम से बस्तर अब नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर उन्होंने 20 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण की स्वीकृति भी प्रदान की।

ग्रामीणों से सीधा संवाद, योजनाओं की जानकारी दी

नंबी गांव में आयोजित जनचौपाल के दौरान उपमुख्यमंत्री शर्मा ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उन्हें महतारी वंदन योजना, धान खरीदी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को सीएससी सेंटर संचालन के लिए प्रशिक्षण दिलाने और किसानों के जमीन पट्टा शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए।

नंबी जलधारा समिति के युवाओं को मिली सराहना

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गठित नंबी जलधारा समिति के 24 युवा सदस्य जलप्रपात स्थल का संचालन एवं देखरेख कर रहे हैं। समिति के अध्यक्ष गजेन्द्र ने बताया कि पिछले चार महीनों में जलधारा स्थल से चार लाख रुपये की आमदनी हुई है और यहां विदेशी पर्यटक (foreign tourists) भी पहुंचे हैं।

शर्मा ने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि दो वर्ष पूर्व नंबी में सुरक्षा कैंप स्थापित हुआ, जिसके बाद अब गांव में बिजली, पानी, राशन और स्कूल जैसी मूलभूत सुविधाएं (basic amenities) पहुंच चुकी हैं। उन्होंने कहा— “बीजापुर अब विकास की राह पर अग्रसर है, और वह दिन दूर नहीं जब बस्तर पूरी तरह हिंसा मुक्त होगा।”

https://www.youtube.com/watch?v=Ka8i0TUrhRM

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी

इस अवसर पर कलेक्टर संबित मिश्रा, एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा, बस्तर संभाग आयुक्त डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी., डीआईजी कमलोचन कश्यप, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव, डीएफओ रंगानाथन रामाकृष्णन वाय, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सरपंच सुशीला काका, जनपद पंचायत अध्यक्ष पूर्णिमा तेलम और विधायक चैतराम अटामी ने भी संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button