Tokyo Olympics : भारत ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को मिला गोल्ड मेडल

Neeraj Chopra got gold medal
Tokyo Olympics : टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत ने इतिहास रच दिया है
टोक्यो। Tokyo Olympics : भारत ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में इतिहास रच दिया है। भारत के नीरज चोपड़ा ने पुरुषों की भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीता है। नीरज चोपड़ा ने पहले प्रयास में 87.03 मीटर की दूरी फेंकी, जबकि नीरज का 87.58 मीटर का थ्रो सबसे ज्यादा था।
शुरुआती दौर में भारत के स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने 86.65 मीटर भाला फेंक कर पहला स्थान हासिल किया। भारत ने पहले कभी एथलेटिक्स में ओलंपिक पदक नहीं जीता है। मिल्खा सिंह और पीटी उषा ने कांस्य पदक एक सेकंड से भी कम समय में गंवाए।
देश को उम्मीद थी कि इस साल यह सूखा खत्म हो जाएगा और नीरज ने भी देश का सपना पूरा किया. इससे पहले नीरज ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। यह टोक्यो ओलंपिक में भारत का पहला स्वर्ण पदक है। नीरज चोपड़ा के इस प्रदर्शन से भारत ने इस साल 7 मेडल जीते हैं।