Tire Blast : हवा भरते समय फटा बुलडोजर का टायर, उछले मजदूर, मौके पर मौत

Tire Blast
रायपुर/नवप्रदेश। Tire Blast : रायपुर के सिलतरा स्थित धनकुल स्टील में बुलडोजर का टायर फटने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे में मारे गए दोनों मजदूर मध्य प्रदेश के सतना जिले के रहने वाले थे।
इस हादसे की जांच सिलतरा चौकी पुलिस कर रही है। हादसे की भयावहता प्लांट में लगे सीसीटीवी कैमरे से पता चली जिसमें मजदूरों के हाथ के चीथड़े उड़ते नजर आए। प्लांट में लोडिंग के काम के लिए यहां बुलडोजर मंगवाया गया था। जिसके टायर में एक कर्मचारी हवा भर रहा था दूसरा उसका प्रेशर चेक कर रहा था।
अचानक प्रेशर बढऩे से धमाके (Tire Blast) के साथ टायर फट गया। हवा डालने का काम कर रहे मजदूर राजपाल सिंह और प्रांजल नामदेव इसकी चपेट में आ गए। टायर से टकराने की वजह से दोनों का सिर फट गया और काफी खून बह जाने की वजह से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। धमाके की वजह स आसपास मौजूद अन्य कर्मचारियों ने भाग कर अपनी जान बचाई। राजपाल और प्रांजल को बचने का मौका नहीं मिला।
हवा में गेंद की तरह उछले
राजपाल और प्रांजल दोनों बुलडोजर के टायर को खोल कर उसके ऊपर बैठकर हवा डाल रहे थे। एक हवा भर रहा था तो दूसरा टायर के प्रेशर को देख रहा था। मगर दोनों को समझ नहीं आया कि कब प्रेशर गड़बड़ा गया और अचानक धमाके के साथ टायर फट पड़ा। इससे राजपाल और प्रांजल करीब 5 फीट ऊपर उछल गए। टायर के बीच मौजूद लोहे की रिंग दोनों के सिर पर लगी और वह नीचे गिर पड़े।
परिजनों को दी जा रही घटना की जानकारी
सिलतरा चौकी (Tire Blast) की पुलिस ने जानकारी दी कि इस घटना में मारे गए दोनों कर्मचारी मध्यप्रदेश के सतना के रहने वाले हैं। अब इनके परिजनों को इस घटना की जानकारी दी जा रही है। फिलहाल दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।