नीट पेपर लीक को लेकर देशभर में छात्रों का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है और अब इसकी गूंज महाराष्ट्र की सड़कों पर भी सुनाई देने (Tiranga March) वाली है। मुंबई में शनिवार को होने वाले तिरंगा मार्च को लेकर तैयारियां तेज हैं। इस मार्च में बड़ी संख्या में छात्रों, अभिभावकों और युवाओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
इस बीच राज ठाकरे ने एक खुला पत्र जारी कर मार्च को लेकर महत्वपूर्ण अपील की है। उन्होंने साफ कहा कि यह प्रदर्शन किसी राजनीतिक दल का शक्ति प्रदर्शन नहीं होगा, बल्कि छात्रों के समर्थन और उनके भविष्य से जुड़े मुद्दे पर शांतिपूर्ण विरोध का प्रतीक बनेगा।
राज और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में निकलेगा मार्च Tiranga March
नीट पेपर लीक मामले को लेकर 26 जुलाई को मुंबई में तिरंगा मार्च निकाला जाएगा। इस मार्च का नेतृत्व राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे करेंगे। आयोजन को लेकर राज ठाकरे ने कहा कि इसमें किसी भी राजनीतिक दल का झंडा नहीं रहेगा और न ही किसी नेता के समर्थन में नारे लगाए जाएंगे।
छात्रों के समर्थन में सरकार के खिलाफ विरोध
राज ठाकरे ने अपने संदेश में कहा कि यह तिरंगा मार्च (Tiranga March) केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस के रवैये के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराने के लिए आयोजित किया जा रहा है। उनका कहना है कि इसका उद्देश्य उन छात्रों और परिवारों के साथ एकजुटता दिखाना है जो अपने हक की आवाज उठाना चाहते हैं, लेकिन दिल्ली या मुंबई पहुंचने में सक्षम नहीं हैं।
गैर राजनीतिक रखने की अपील Tiranga March
राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि मार्च के दौरान किसी भी राजनीतिक दल का झंडा न लाया जाए और किसी नेता के समर्थन में नारेबाजी भी न हो। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह छात्रों का आंदोलन है और इसे उसी भावना के साथ सफल बनाया जाना चाहिए।
माहौल बिगाड़ने वालों पर रखी नजर
राज ठाकरे ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति मार्च के दौरान माहौल खराब करने, गलत नारे लगाने या छात्रों और अभिभावकों, विशेषकर महिलाओं से अभद्र व्यवहार करने की कोशिश करे तो उसे शांतिपूर्वक पुलिस के हवाले कर दिया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संयम बनाए रखने और कानून व्यवस्था का सम्मान करने की अपील भी की।
सुबह 10 बजे शिवाजी पार्क में होगा जुटान
राज ठाकरे ने महाराष्ट्र सैनिकों, शिवसैनिकों, छात्रों और उनके अभिभावकों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील (Tiranga March) की है। उन्होंने बताया कि 26 जुलाई को सुबह 10 बजे शिवाजी पार्क स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के पास सभी लोग एकत्र होंगे। इसके बाद शांतिपूर्ण तरीके से तिरंगा मार्च निकाला जाएगा।
