Congress Protest : महंगी बिजली को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, तीन दिन तक चलेगा आंदोलन, फिर होगा मुख्यमंत्री निवास घेराव

प्रदेश में बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन शुरू करने (Congress Protest) का ऐलान किया है। पार्टी का कहना है कि महंगी बिजली से आम लोगों का घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है, इसलिए अब इस मुद्दे को प्रदेशभर में जन आंदोलन का रूप दिया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने शुक्रवार को रायपुर में प्रेसवार्ता कर बताया कि 1 से 3 अगस्त तक चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा। अभियान के अंतिम दिन 3 अगस्त को कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे।

तीन दिन तक ऐसे चलेगा अभियान Congress Protest

कांग्रेस के अनुसार 1 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रेसवार्ता कर महंगी बिजली, बढ़े हुए बिजली बिल और स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों को जनता के सामने रखेंगे।

2 अगस्त को कांग्रेस कार्यकर्ता घर घर पहुंचकर बिजली उपभोक्ताओं से संपर्क करेंगे। इस दौरान महंगे बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ आवेदन भरवाए जाएंगे।

3 अगस्त को होगा मुख्यमंत्री निवास घेराव

आंदोलन के तीसरे दिन प्रदेशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे। कांग्रेस का दावा है कि इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और बिजली उपभोक्ता शामिल होंगे।

सरकार पर लगाए गंभीर आरोप Congress Protest

दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को लगातार अधिक बिल मिल रहे हैं। स्मार्ट मीटर और बिजली दरों में बढ़ोतरी से लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। कांग्रेस इस मुद्दे पर गांव गांव और शहर शहर जाकर लोगों से संपर्क करेगी और सरकार के खिलाफ जनमत तैयार करेगी।

उन्होंने कहा कि यदि सरकार बिजली दरों और बढ़े (Congress Protest) हुए बिलों पर राहत नहीं देती है, तो कांग्रेस आने वाले समय में आंदोलन को और तेज करेगी।

Exit mobile version