भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला एक बार फिर चर्चा (Shehzad Poonawalla) में हैं। इस बार वजह कोई राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि उनका सोशल मीडिया प्रोफाइल बना है। एक्स पर बायो बदलने के बाद उनके सक्रिय राजनीति छोड़ने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है।
शहजाद पूनावाला ने अपने एक्स प्रोफाइल से भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता का उल्लेख हटा दिया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके पार्टी छोड़ने और राजनीति से दूरी बनाने को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं। हालांकि उन्होंने अब तक ऐसी किसी बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
बायो बदलने के बाद बढ़ी चर्चा Shehzad Poonawalla
शहजाद पूनावाला ने अपने अपडेटेड एक्स बायो का स्क्रीनशॉट भी साझा किया। नए बायो में उन्होंने खुद को धर्म इस्लाम, संस्कृति हिंदू, विचारधारा भारतीय, लेखक और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आजीवन अनुयायी बताया है। इसके साथ उन्होंने केवल इतना लिखा कि यह उनका अपडेटेड बायो है।
पुराने वीडियो भी किए साझा
बायो बदलने के बाद उन्होंने अपने पुराने इंटरव्यू के कुछ वीडियो भी दोबारा साझा किए। इन वीडियो में वह सक्रिय राजनीति से अलग होने की इच्छा का जिक्र करते नजर आते हैं। हालांकि किसी भी पोस्ट में उन्होंने भाजपा छोड़ने या राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा नहीं की।
समाज सेवा को बताया राजनीति से बड़ा Shehzad Poonawalla
एक वीडियो में शहजाद पूनावाला कहते हैं कि समाज सेवा राजनीति से कहीं बड़ी है। उन्होंने यह भी कहा कि 2025 के लोकसभा चुनाव के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति छोड़ने पर विचार किया था, लेकिन बाद में पार्टी के लिए काम जारी रखने का फैसला किया।
कांग्रेस से भाजपा तक का सफर
38 वर्षीय शहजाद पूनावाला ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कांग्रेस से की थी। वर्ष 2017 में राहुल गांधी के नेतृत्व और वंशवाद के मुद्दे पर विरोध जताने के बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी और भाजपा में शामिल हो गए। बाद में वे पार्टी के प्रमुख प्रवक्ताओं में शामिल हुए और टीवी बहसों में भाजपा का प्रमुख चेहरा बने।
फिलहाल उनके बदले हुए सोशल मीडिया प्रोफाइल को लेकर चर्चाएं (Shehzad Poonawalla) तेज हैं, लेकिन भाजपा छोड़ने या सक्रिय राजनीति से अलग होने की कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है।
