The Traitors India Season 2 : ‘The Traitors India 2’ में नहीं दिखेंगे समर्थ जुरेल, एक्टर ने खुद तोड़ी चुप्पी

प्राइम वीडियो के पॉपुलर रियलिटी शो ‘The Traitors India Season 2’ को लेकर इन दिनों जबरदस्त (The Traitors India Season 2) चर्चा बनी हुई है। नए सीजन के ऐलान के बाद से ही कंटेस्टेंट्स को लेकर कई नाम सामने आ रहे हैं। इसी बीच समर्थ जुरेल का नाम भी शो से जोड़ा गया, लेकिन अब खुद एक्टर ने इन खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।
अफवाहों पर लगा फुल स्टॉप (The Traitors India Season 2)
समर्थ जुरेल ने साफ कहा कि वह इस शो का हिस्सा नहीं बनने वाले हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है और अक्सर उनका नाम ऐसे प्रोजेक्ट्स से जोड़ दिया जाता है। उनके इस बयान के बाद साफ हो गया कि सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाएं सिर्फ अफवाह थीं।
शो को लेकर क्यों बना हाइप
‘The Traitors India’ का पहला सीजन काफी हिट (The Traitors India Season 2) रहा था, जिसके बाद दूसरे सीजन को लेकर दर्शकों में एक्साइटमेंट बढ़ गई है। इस बार भी शो में कई बड़े और चर्चित चेहरों की एंट्री की बात कही जा रही है, जिससे हर नाम पर सस्पेंस और बढ़ जाता है।
किन-किन नामों की चर्चा
हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है, लेकिन संभावित कंटेस्टेंट्स में मुनव्वर फारुकी, एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान, रिया चक्रवर्ती, श्वेता तिवारी और मल्लिका शेरावत जैसे नाम सामने आ रहे हैं।
कब रिलीज होगा शो
शो की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन माना (The Traitors India Season 2) जा रहा है कि ‘The Traitors India Season 2’ 2026 के मध्य तक स्ट्रीम किया जा सकता है।



