ट्रम्प-मोदी के बीच बातचीत के मायने…

The significance of the Trump-Modi talks…

significance of the Trump-Modi talks

Editorial: आखिरकार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच टेलीफोन पर बातचीत हो ही गई। गौरतलब है कि एक लंबे अरसे से दोनों के बीच बात नहीं हो रही थी। जब से डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत पर 25′ टैरिफ लगाया था तभी से दोनों नेताओं के बीच बातचीत बंद थी। नतीजतन दोनों देशों के बीच होने वाली बड़ी टे्रड डील भी अधर में लटक गई थी। इस बीच डोनाल्ड ट्रम्प ने कई बार टेलीफोन पर बातचीत करने का प्रयास किया लेकिन नरेन्द्र मोदी ने उनसे बात नहीं की थी। बहरहाल अब दोनों नेताओं के बीच बातचीत होने के बाद यह उम्मीद की जा रही है कि बहुत जल्द टे्रड डील फाइनल हो जाएगी।

इसका संकेत इस बात से भी मिला है कि अमेरिका ने भारत पर लगाए गए 25 प्रतिशत टै्ररिफ को घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया। जिसका टे्रड डील पर असर पड़ेगा। ट्रम्प और मोदी के बीच रूस युक्रेन युद्ध हो लेकर भी चर्चा की गर्ई। लेकिन, मुख्य रूप से व्यापार समझौते पर बातचीत की गई। डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपना अच्छा दोस्त बताते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध अब और मजबूत होंगे।

उल्लेखनीय है कि जब से अमेरिका ने भारत पर 25′ टै्ररिफ लगाया है। खुद अमेरिका में भी डोनाल्ड की कड़ी आलोचना हो रही थी। क्योंकि वहां भारतीय उत्पाद के कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी हो गई थी। इस टै्ररिफ को लेकर अमेरिका की विपक्षी पार्टी लगातार डोनाल्ड ट्रम्प पर निशाना साध रही थी। किन्तु डोनाल्ड ट्रम्प अपनी जिद पर अड़े हुए थे और वे इस बात की प्रतिक्षा कर रहे थे कि भारतीय प्रधानमंत्री उनसे बात करें। आखिरकार बदली हुई वैश्विक परिस्थतियों के बीच दोनों नेताओं के बीच बात हो। बातचीत के मायने बहुत महत्वपूर्ण है।

इस बातचीत के मायने भारतीय शेयरबाजार पर पड़ा है और बाजार का मूड पूरी तरह बदल गया है। गिफ्ट निपटी ने 600 अंकों की छलांग लगाई है जो भारत का बजट पेश होने के बाद गिर गया था। उसके बाद मोदी और ट्रम्प के बीच हुई बातचीत से शेयर बाजार को संजीवनी बूटी मिली है। अब देखना दिलचस्प होगा की। भारतीय और अमेरिका के बीच बहुत प्रतिक्षित बड़ी टे्रड डील कब होगी।

मोदी और ट्रम्प के बीच हुई बातचीत पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिकी राजदूत सर्जीयो गोर ने कहा है कि, यह बातचीत दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूती देगी। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका द्वारा टै्ररिफ कम करने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि इसके लिए वे डोनाल्ड ट्रम्प को धन्यवाद देते है। क्योंकि, जब दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और सबसे बड़े दो लोकतांत्रिक देश मिलकर काम करते है तो इसका सीधा लाभ दोनों देशों की करोड़ों की जनता को मिलता है और आपसी सहयोग से नए द्वार खुलते है।