आज का बेबाक : दुश्मन को ऐसी जगह मारना चाहिए जहां पानी भी न मिले

The enemy should be killed at a place where even water is not available
The enemy should be killed at a place where even water is not available: कहते हैं कि दुश्मन को ऐसी जगह मारना चाहिए जहां उसे पानी भी न मिले। भारत भी यही करने जा रहा है। सिन्धु जल समझौता स्थगित कर भारत ने पाकिस्तान को दिये जाने वाले पानी को रोककर उसे उसकी नानी याद दिला दी है।
पहले से ही दाने-दाने को मोहताज पाकिस्तान अब बूंद-बूंद पानी के लिए तरसेेगा। इससे बिलबिलाए पाकिस्तान ने कहा है कि अगर पाकिस्तान का पानी रोका गया तो इसे जंग का ऐलान समझा जाएगा। तो समझना। कर दिया है भारत ने जंग का आगाज। भारत भी देखेगा कितना जोर है बाजू-ए-कातिल में।