छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए माँगा आरोग्य का वरदान

रायपुर/नवप्रदेश। CM Vishnu Dev Sai: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के निरोगी एवं सुखमय जीवन की कामना की । उन्होंने प्रदेशवासियों को धनतेरस पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी।

https://navpradesh.com/cm-vishnu-dev-sai-organised-a-unity-run-with-the-people-of-the-capital-for-the-unity-and-integrity-of-the-nation/

इस मौके पर साय ने कहा कि समृद्धि व ऐश्वर्य के लिए धन के देवता कुबेर और आरोग्य के लिए भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व सभी के लिए सुख-समृद्धि लेकर आए और भगवान धन्वंतरि सभी को आरोग्य प्रदान करें।

https://navpradesh.com/jupiter-satellite-europa-flew-into-space-carrying-the-dreams-of-26-lakh-people-names-of-30-children-of-jashpur-will-reach-there/

Related Articles

Back to top button