रिपोर्टर – साहिल राज लहरे
बम्हनीडीह तहसील कार्यालय का माहौल गुरुवार को भावुक (Tehsildar Transfer) नजर आया। लंबे समय तक यहां सेवाएं देने के बाद तहसीलदार शशिभूषण सोनी के स्थानांतरण पर आयोजित विदाई समारोह में राजस्व अमले, अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदा किया। कार्यक्रम के दौरान उनके कार्यकाल से जुड़े अनुभव साझा किए गए और सभी ने उनके बेहतर प्रशासनिक कार्यों की सराहना की।
समारोह में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने कहा कि उनके कार्यकाल में राजस्व कार्यों में तेजी आई और आम लोगों के मामलों का समय पर निराकरण हुआ। नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए सभी ने विश्वास जताया कि वे नई जिम्मेदारी में भी इसी तरह जनहित को प्राथमिकता देंगे।
जनहित से जुड़े कार्यों को मिली प्राथमिकता Tehsildar Transfer
कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि शशिभूषण सोनी ने अपने कार्यकाल के दौरान राजस्व प्रकरणों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर विशेष ध्यान दिया। सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा और अभिलेख दुरुस्ती जैसे कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई। इसके साथ ही अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर राजस्व और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का किया सफल निर्वहन
उनके कार्यकाल में लोकसभा और नगरीय निकाय चुनाव, जनगणना संबंधी दायित्व, सुशासन तिहार, राजस्व शिविर तथा शासन की विभिन्न प्राथमिकता वाली योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन (Tehsildar Transfer) भी किया गया। अधिकारियों ने कहा कि इन सभी कार्यों में उनका नेतृत्व और समन्वय सराहनीय रहा।
प्रभारी तहसीलदार का कराया परिचय
विदाई समारोह के दौरान शशिभूषण सोनी ने प्रभारी तहसीलदार प्रशांत पटेल का राजस्व निरीक्षकों, पटवारियों और कार्यालयीन अधिकारियों कर्मचारियों से परिचय कराया। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि नए अधिकारी को भी पहले की तरह सहयोग और समन्वय प्रदान करें ताकि कार्यालयीन कार्य सुचारु रूप से चलते रहें।
बम्हनीडीह की आत्मीयता को बताया यादगार
अपने संबोधन में शशिभूषण सोनी ने कहा कि बम्हनीडीह में मिला सहयोग, आत्मीयता और विश्वास उनके लिए हमेशा यादगार (Tehsildar Transfer) रहेगा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ अधिकारियों, राजस्व अमले और सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हर उपलब्धि पूरी टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम होती है। कार्यभार हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी करने के बाद वे तहसील जांजगीर में अपना नया कार्यभार संभालने के लिए रवाना हुए।
