Team India Tour Schedule 2026 : इंग्लैंड से पहले आयरलैंड में उतरेगी टीम इंडिया, जून में T20 सीरीज का ऐलान, चौथी बार इस धरती पर खेलेगी मुकाबला

टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रचने वाली टीम इंडिया अब एक और अहम इंटरनेशनल दौरे (Team India Tour Schedule 2026) की तैयारी में है। भारतीय टीम जून महीने में आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी, जो इंग्लैंड दौरे से पहले उसकी तैयारी का बड़ा मंच मानी जा रही है
चौथी बार आयरलैंड में उतरेगी टीम इंडिया (Team India Tour Schedule 2026)
भारतीय टीम इससे पहले 2018, 2022 और 2023 में आयरलैंड दौरा कर चुकी है। अब 2026 में चौथी बार टीम इंडिया इस यूरोपीय टीम के खिलाफ उनकी ही सरजमीं पर मुकाबला खेलेगी।
जून में T20 सीरीज, फिर इंग्लैंड दौरा
भारतीय टीम का शेड्यूल बेहद व्यस्त रहने वाला है
जून: आयरलैंड के खिलाफ T20 सीरीज
20 जून तक: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट + ODI सीरीज
1 जुलाई – 19 जुलाई: इंग्लैंड दौरा (5 T20I, 3 ODI)
इस लिहाज से आयरलैंड सीरीज को इंग्लैंड दौरे का “वार्मअप मिशन” माना जा रहा है।
आयरलैंड के लिए नई कप्तानी की शुरुआत
आयरलैंड क्रिकेट के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर ग्राहम वेस्ट ने सीरीज की पुष्टि करते हुए कहा कि यह टीम के लिए नई कप्तानी में नई शुरुआत (Team India Tour Schedule 2026) होगी। पॉल स्टर्लिंग के T20 कप्तानी छोड़ने के बाद टीम नए नेतृत्व में भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ खुद को परखेगी।
टीम इंडिया का आत्मविश्वास हाई
भारत हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर लगातार दूसरी बार चैंपियन बना है। ऐसे में टीम पूरे आत्मविश्वास के साथ इस दौरे पर (Team India Tour Schedule 2026) उतरेगी और युवा खिलाड़ियों को भी मौका मिलने की संभावना है।



