छत्तीसगढ़शिक्षा

Academic Tour Students : शासकीय आयुर्वेदिक हॉस्पिटल नूतन चौक में छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित

दिनांक 26.11.2025 को शासकीय माता शबरी नवीन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बिलासपुर द्वारा शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। यह भ्रमण शासकीय आयुर्वेदिक हॉस्पिटल (Academic Tour Students), नूतन चौक बिलासपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शशिकला सिंह के मार्गदर्शन में तथा भ्रमण की समन्वयक डॉ. दीपिका महोबिया के नेतृत्व में किया गया।

Academic Tour Students
Academic Tour Students

भ्रमण में B.Sc. फर्स्ट सेमेस्टर एवं G.Z. बॉटनी फर्स्ट सेमेस्टर की कुल 47 छात्राएँ शामिल रहीं। अस्पताल के अधीक्षक–प्राचार्य आयुर्वेदाचार्य डॉ. जी.आर. चतुर्वेदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आयुर्वेद भारतीय चिकित्सा विज्ञान की प्राचीन, वैज्ञानिक और प्रभावी चिकित्सा पद्धति है, जिसका उद्देश्य शरीर, मन और आत्मा को संतुलन में रखना है।

Academic Tour Students
Academic Tour Students

भ्रमण के दौरान छात्राओं को अस्पताल के विभिन्न विभागों का अवलोकन कराया गया, जिसमें—

ओपीडी इकाई

पंचकर्म विभाग

औषधि निर्माण/वितरण इकाई

हर्बल गार्डन

आयुर्वेदिक उपचार कक्ष

शामिल थे।

विशेषज्ञ आयुर्वेद चिकित्सकों ने छात्राओं को—

विभिन्न रोगों के निदान की तकनीकें,

आयुर्वेदिक औषधियों के प्रकार एवं उपयोग,

पंचकर्म प्रक्रियाओं का महत्व,

जीवनशैली सुधार आधारित उपचार

के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

Academic Tour Students
Academic Tour Students

कार्यक्रम में डॉ. नमिता दीवान एवं डॉ. विद्याभूषण पांडे द्वारा भी व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। उन्होंने जीवन में आयुर्वेद के महत्व, समग्र स्वास्थ्य, प्राकृतिक उपचार विधियों और शरीर के दोष–धातु संतुलन पर विस्तार से जानकारी दी।

इस शैक्षणिक भ्रमण से छात्राओं के व्यावहारिक ज्ञान में वृद्धि होने के साथ ही भविष्य में चिकित्सा, शोध एवं आयुर्वेद सेवा क्षेत्र में उनकी रुचि भी प्रबल होगी।

Related Articles

Back to top button