Teacher Recruitment 2025 : 13000+ शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू…लेकिन बीएड धारकों के लिए नहीं खुला दरवाज़ा…

Teacher Recruitment 2025
सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की बंपर भर्ती शुरू हो चुकी है। लेकिन इस बार बीएड करने वालों को झटका लग सकता है।
Teacher Recruitment 2025 : सरकारी स्कूल में नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका आया है। मध्य प्रदेश सरकार ने प्राइमरी स्कूलों में 13089 शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 6 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
रिक्ति विवरण
स्कूल शिक्षा विभाग: 10,150 पद
जनजातीय कार्य विभाग: 2,939 पद
कुल मिलाकर 13,089 पदों पर भर्ती की जानी है।
कौन नहीं कर सकता आवेदन?
इस भर्ती में बीएड डिग्री(Teacher Recruitment 2025) धारकों को अपात्र घोषित किया गया है। यानी जिनके पास केवल बीएड है और D.El.Ed नहीं है, वे इस भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा नहीं ले सकते।
कौन कर सकता है आवेदन?
उम्मीदवार के पास D.El.Ed की डिग्री होनी चाहिए।
TET (Teacher Eligibility Test) पास होना अनिवार्य है।
आयु सीमा:
सामान्य वर्ग: 21 से 40 वर्ष
महिलाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा: 45 वर्ष
आवेदन प्रक्रिया:
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन(Teacher Recruitment 2025) करें और लॉगिन करें।
फॉर्म भरें और सबमिट करें।
पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट रखें।