Tarique Rahman Press Briefing : पहली प्रेस ब्रीफिंग में तारिक रहमान का साफ संदेश, भारत – बांग्लादेश संबंधों पर सवाल का एक लाइन में जवाब
Tarique Rahman Press Briefing
तारिक रहमान ने शनिवार को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के चेयरमैन के तौर पर अपनी पहली (Tarique Rahman Press Briefing) प्रेस ब्रीफिंग की। इस दौरान उनसे भारत – बांग्लादेश संबंधों को लेकर सीधा सवाल किया गया, जिस पर उन्होंने संक्षिप्त लेकिन स्पष्ट जवाब दिया। तारिक रहमान ने कहा – “हमारे लिए बांग्लादेश और बांग्लादेश के लोग पहले हैं। जो बांग्लादेश और उसके लोगों के लिए बेहतर होगा, उसी के अनुसार हमारी विदेश नीति तय होगी।”
प्रेस वार्ता में जब एक अन्य पत्रकार ने भारत – पाकिस्तान और चीन के बीच संतुलन को लेकर सवाल किया, तो तारिक रहमान ने इसे पहले दिए गए जवाब से जुड़ा बताते हुए आगे टिप्पणी करने से परहेज किया। उन्होंने संकेत दिया कि विदेश नीति का मूल आधार राष्ट्रीय हित और जनता की प्राथमिकताएं होंगी।
गुड गवर्नेंस पर फोकस
तारिक रहमान ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था और कानून-व्यवस्था मौजूदा समय की बड़ी चुनौतियां हैं। बीएनपी की प्राथमिकता गुड गवर्नेंस (Tarique Rahman Press Briefing) देना है। चीन के साथ संबंधों पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि चीन पहले से बांग्लादेश की कई विकास परियोजनाओं में शामिल है और आगे भी सहयोग को और मजबूत करने की उम्मीद है।
शेख हसीना के प्रत्यर्पण पर क्या कहा
पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण से जुड़े सवाल पर तारिक रहमान ने संक्षिप्त जवाब देते हुए कहा कि यह लीगल प्रोसेस पर निर्भर करेगा। उन्होंने इस विषय पर किसी तरह की राजनीतिक टिप्पणी से बचते हुए कानूनी प्रक्रिया की बात दोहराई।
36 साल बाद पुरुष प्रधानमंत्री
बीएनपी की चुनावी जीत के बाद तारिक रहमान 36 साल में बांग्लादेश के पहले पुरुष प्रधानमंत्री (Tarique Rahman Press Briefing) बनने जा रहे हैं। इससे पहले लंबे समय तक खालिदा जिया और शेख हसीना के नेतृत्व में सरकारें रहीं। 299 सीटों वाली संसद में बीएनपी ने 212 सीटों पर जीत दर्ज कर 20 साल बाद सत्ता में वापसी की है। विपक्षी जमात-ए-इस्लामी गठबंधन को 76 सीटें मिलीं, जबकि आवामी लीग चुनावी प्रक्रिया से बाहर रही।
