दुनियादेशराजनीति

Tarique Rahman Net Worth : कल ताजपोशी, कितनी संपत्ति के मालिक हैं तारिक रहमान, पत्नी जुबैदा आय और संपत्ति में आगे

बांग्लादेश की राजनीति में लंबे समय बाद बड़ा घटनाक्रम (Tarique Rahman Net Worth) सामने आया है। 17 वर्षों के निर्वासन के बाद 2025 में लंदन से लौटे तारिक रहमान की ताजपोशी तय मानी जा रही है। शपथ ग्रहण समारोह में देश-विदेश से करीब 1200 मेहमानों के शामिल होने की संभावना है।

तारिक रहमान, पूर्व राष्ट्रपति जिया उर रहमान और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बड़े बेटे हैं और हालिया चुनावों में उन्होंने ढाका-17 और बोगुरा-6 सीटों से भारी मतों से जीत दर्ज की है।

https://www.youtube.com/watch?v=NMJog6MQtyk

चुनावी हलफनामे के अनुसार तारिक रहमान की कुल नेटवर्थ करीब 1.97 करोड़ बांग्लादेशी टका बताई गई है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 1.48 करोड़ रुपये के बराबर है। उनकी संपत्ति में बैंक बैलेंस, फिक्स्ड डिपॉजिट, शेयर और अचल संपत्ति शामिल हैं। हलफनामे में दर्ज विवरण के मुताबिक उनकी वार्षिक आय करीब 6.76 लाख टका है, जो शेयर, बॉन्ड और बैंक जमाओं से अर्जित बताई गई है।

दस्तावेजों के अनुसार तारिक रहमान के बैंक खातों में कुल जमा राशि लगभग 1.23 करोड़ टका है। इसमें से करीब 31.6 लाख टका नकद या चालू/बचत खातों (Tarique Rahman Net Worth) में रखे गए हैं। कुछ फिक्स्ड डिपॉजिट उनकी बेटी के नाम पर भी बताए गए हैं। चल संपत्ति में फर्नीचर की कीमत लगभग 2 लाख टका दर्शाई गई है, जबकि अचल संपत्ति के रूप में उनके पास बोगुरा में दो एकड़ से अधिक भूमि दर्ज है। टैक्स रिकॉर्ड के मुताबिक उन्होंने पिछले वर्ष लगभग 1 लाख टका कर अदा किया है और हलफनामे में किसी भी प्रकार के कर्ज या सरकारी बकाये का उल्लेख नहीं है।

तारिक रहमान की पत्नी डॉ. जुबैदा रहमान पेशे से डॉक्टर हैं और आय व संपत्ति के मामले में वे अपने पति से आगे बताई जा रही हैं। उनके हलफनामे के अनुसार उनकी वार्षिक आय लगभग 35.6 लाख टका है, जो तारिक रहमान की आय से करीब पांच गुना अधिक है।

उनके बैंक खातों में लगभग 1 करोड़ बांग्लादेशी टका जमा है, जिसमें से 66.5 लाख टका बचत खाते में दर्शाए गए हैं। इसके अलावा वे 111.25 डिसिटल भूमि और 800 वर्ग फुट के एक डुप्लेक्स मकान की मालकिन भी हैं। टैक्स रिकॉर्ड में उनके द्वारा लगभग 5.6 लाख टका कर भुगतान का उल्लेख है।

https://www.youtube.com/watch?v=GosDZlb81t0

हलफनामे में यह भी दर्ज है कि दोनों के पास शेयर और अन्य कंपनियों में संयुक्त रूप (Tarique Rahman Net Worth) से निवेश है, जिसमें शेयरों में लगभग 5 लाख रुपये से अधिक और अन्य निवेशों में करीब 18.5 लाख रुपये की हिस्सेदारी बताई गई है। दस्तावेजों के अनुसार वर्ष 2004 से अब तक दर्ज 77 कानूनी मामलों में तारिक रहमान को बरी किया जा चुका है।

शपथ ग्रहण से ठीक पहले सामने आए ये आंकड़े बांग्लादेश की राजनीति में चर्चा का विषय बने हुए हैं, जहां एक ओर सत्ता परिवर्तन की तैयारियां हैं, वहीं दूसरी ओर देश के अगले नेतृत्व से जुड़ी निजी और आर्थिक जानकारियों पर भी नजरें टिकी हैं।

Related Articles

Back to top button