देश

रेलवे में कितने दिन बाद धुलते हैं चादर और कंबल, रेल मंत्री ने क्या दिया जवाब ?

-ट्रेन से यात्रा करते समय चादरें और कंबल उपलब्ध कराए जाते हैं

नई दिल्ली। railway minister ashwini vaishnaw: रेलवे द्वारा एसी कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों को चादर, कंबल दिए जाते हैं। लेकिन जो लोग रेलवे से यात्रा करते हैं उनके लिए एक सवाल है कि क्या रेलवे द्वारा दी जाने वाली चादरें और कंबल धोए जाते हैं? इन्हें कितने दिनों के बाद धोया जाता है? इस बारे में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से पूछा गया। इस पर रेल मंत्री ने जवाब दिया।

https://navpradesh.com/cyber-fraud-rented-house-foreign-connections-fraud-of-rs-190-crore/

गंगानगर से कांग्रेस सांसद कुलदीप इंदौरा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से ट्रेनों में साफ-सफाई और चादर-कंबल धोए जाने को लेकर सवाल किया था। यात्री बुनियादी सफ़ाई के लिए भुगतान करते हैं, तो क्या चादरें या कंबल महीने में केवल एक बार ही धोए जाते हैं?

https://navpradesh.com/ias-sonia-meena-even-the-mafias-sweat-why-is-sunita-meena-called-a-strong-officer/

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (railway minister ashwini vaishnaw) ने कहा ‘रेल यात्रियों को दी जाने वाली चादरें और कंबल महीने में कम से कम एक बार धोए जाते हैं और चादर में जोडऩे के लिए एक अतिरिक्त कंबल दिया जाता है। वर्तमान में भारतीय रेलवे में उपयोग की जाने वाली चादरें हल्की और धोने में आसान होती हैं।

https://navpradesh.com/pm-modi-said-on-constitution-day-i-have-always-respected-the-limits-of-the-constitution/

इस प्रकार यात्रियों को आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलता है। नई चादरों के लिए बीएसआई मानक भी बढ़ा दिया गया है। शीट वाशिंग मशीन और तरल पदार्थों की गुणवत्ता निर्धारित की गई है। वहीं इस संबंध में शिकायतों के लिए रेलमदत पोर्टल को अपडेट किया गया है।

https://navpradesh.com/will-rahul-gandhis-citizenship-be-revoked-the-central-government-will-tell-the-high-court-on-december-19/

Related Articles

Back to top button