मनोरंजन

नए क्रश के लिए तैयार हुईं ऐक्ट्रेस तारा सुतारिया!

ऐक्ट्रेस तारा सुतारिया ने हाल ही में पुनीत मल्होत्रा की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द इयर 2 से अपना बॉलिवुड डेब्यू किया। फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ और अनन्या पांडे नजर आए थे और इसे दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी।
पहली फिल्म के रिलीज होने से पहले ही चर्चा होने लगी थी कि तारा ऐक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा को डेट कर रही हैं। बात करें डेटिंग और रिलेशनशिप की तो क्या आपको मालूम है कि तारा कैसे अपने नए क्रश के लिए तैयार हो रही हैं?
दरअसल, इंस्टाग्राम पर ऐक्ट्रेस ने इसकी एक झलक पोस्ट की है। उन्होंने एक छोटा सा विडियो शेयर किया जिसमें वह शीशे की ओर देखते हुए रेड लिप्सटिक लगा रही हैं। यहां उन्होंने वाइट क्रॉप टॉप और डेनिम पहन रखी है जिसमें वह काफी सुंदर नजर आ रही हैं।
पोस्ट पर कैप्शन देते हुए तारा ने लिखा, मेरे नए क्रश के लिए तैयार हो रही हूं। फिलहाल, यह क्लियर नहीं है कि नया क्रश कौन है।
इस बीच तारा की अगली फिल्म के को-स्टार और सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने ऐक्ट्रेस की पोस्ट पर कॉमेंट किया।
बता दें, तारा और अहान साउथ की हिट फिल्म आरएक्स 100 के रीमेक में नजर आएंगे। फिल्म से अहान अपना बॉलिवुड डेब्यू करने जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button