छत्तीसगढ़

Durg News :  लायंस क्लब दुर्ग सिटी का हर घर तिरंगा अभियान

दुर्ग, नवप्रदेश। लायंस क्लब दुर्ग सिटी ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा वितरण घर घर जाकर किया। अध्यक्ष लायन मीनाक्षी अग्रवाल के नेतृत्व में ग्राम पोटिया और पटरी पार आदित्य नगर बस्ती में लायन सदस्यों के साथ बरसती रिमझिम फुहार के मध्य, उत्साहपूर्वक देश की आन बान और शान के साथ तिरंगा (Durg News) प्रदान किया।

कार्यक्रम प्रभारी लायन अनीता तिवारी, सचिव लायन शशिप्रभा गुप्ता, कोषाध्यक्ष लायन विनोद जैन ,पूर्व अध्यक्ष विजय गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष लायन पीबी सक्सेना, लायन रत्नमाला पालिया, लायन श्री कांत मोड़क, लायन भाग्यश्री मोड़क, सभी बस्ती वासियों को घर में तिरंगा लगाने और 15 अगस्त तक फहराने के बाद बहुत हिफाजत से घर में रखने के स्पष्ट निर्देश (Durg News) भी दिए।

पोटिया ग्राम के स्वास्थ्य केंद्र, शासकीय माध्यमिक शाला के बच्चों की रैली में उत्साहवर्धक देश प्रेम के नारों से बस्ती को गुंजित किया। तिरंगा वितरण कार्यक्रम में, ऑटो, टैक्सी, ठेले, बाइकवालों को तिरंगा दिया गया।

आदित्यनगर आंगनबाड़ी सहायिका जयवंती देवांगन तथा सरिता मसीह द्वारा तिरंगा वितरण में सहयोग प्रदान किया। उक्त जानकारी संस्था की सचिव लायन शशिप्रभा गुप्ता द्वारा प्रदान (Durg News) की गई।

Related Articles

Back to top button