देश

शर्मनाक! नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की कीमत लगाई तीन बकरियां व 75 हजार…

Rape Of Minor : 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ 19 साल केे युवक ने दुष्कर्म किया

सूरत/ए.। Rape of Minor : एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की कीमत आरोपी लड़के के परिवार ने तीन बकरियां व 75 हजार रुपए लगा दी। मामला गुजरात केे सूरत का है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यहां एक 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ 19 साल केे युवक ने दुष्कर्म (rape of minor) किया। पीडि़ता के परिजन की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

बाद में आरोपी के परिवार ने लड़की माता-पिता को तीन बकरियां और 75 हजार रुपये देकर समझौते की कोशिश की। आरोपी पक्ष के वकील ने बकरी व नगदी पर समझौते की बात कोर्ट को बताई और आरोपी युवक को जमानत देने की अपील की। यह दलील सुनने के बाद कोर्ट ने आरोपी की जमानत याचिका ही खारिज कर दी।

मामला दरअसल, एक साल पुराना है। 17 अक्टूर को आरोपी युवक के खिलाफ थाने में पॉक्सो ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। उस पर 15 साल की नाबालिग किशोरी के साथ रेप का आरोप था। एक साल पहले आरोपी और पीडि़ता के परिवार में इसे लेकर जमकर विवाद हुआ था। आरोपी के परिवार ने कानूनी उम्र हो जाने पर दोनों की शादी कराने का प्रस्ताव भी पीडि़ता परिवार के सामने रखा था।

Related Articles

Back to top button