देश

और एक बगावती नेता को मिला भाजपा का राज्यसभा टिकट, देखें लिस्ट

नई दिल्ली/नवप्रदेश। भाजपा (bjp candidate first list for rajyasabha) ने बुधवार को मध्य प्रदेश समेत कुछ अन्य राज्यों से अपने राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया। बुधवार को जारी भाजपा (bjp candidate first list for rajyasabha) की पहली सूची में मध्य प्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा भाजपा ने और एक बगावती नेता को राज्यसभा की उम्मीदवारी दी है। ये नेता हैं- उदयन राजे भोंसले (udayan raje bhonsle) ।

bjp candidate first list for rajyasabha udayan raje bhonsle, navpradesh,
list of bjp candidates

उदयन राजे भोंसले (udayan raje bhonsle) पहले राकांपा से सांसद हुआ करते थे। लेकिन उन्होंने सितंबर-अक्टूबर 2019 में राकांपा छोड़ दी और भाजपा का दामन थाम लिया था। इसके बाद महाराष्ट्र पिछले वर्ष अक्टूबर में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के साथ सातारा लोकसभा के उपचुनाव के लिए भाजपा ने उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया था, लेकिन वे चुनाव हार गए। अब उन्हें भाजपा ने महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए प्रत्याशी बनाया है।

इसके अलावा भाजपा ने असम से भुवनेश्वर कालीता, बिहार से विवेक ठाकुर, गुजरात से अभ्य भारद्वाज व रमीलाबेन बारा, झारखंड से दीपक प्रकाश, मणिपुर से लिएसेंबा महाराजा तथा राजस्थान से राजेंद्र गहलोत को प्रत्याशी बनाया है।

 

Related Articles

Back to top button